फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   political

धरना-प्रदर्शन में सरकारों के खिलाफ गरजें सपाई

Fri, 09 Aug 2019 10:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
political
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी द्वारा अगस्त क्रांति दिवस पर शुक्रवार को सरजू पांडेय पार्क में धरना-प्रदर्शन किया गया। पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से आम जनता त्रस्त हो गई है। कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान पर कभी आंच नहीं आने दूंगा।
विज्ञापन

कहा कि सरकारों ने आम जनता को छलने का कार्य किया। नए-नए नियम-कानून लाकर आम जनता को परेशान करने का कार्य किया जा रहा है। जंगीपुर विधायक डा. विरेंद्र यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की पहचान संघर्ष से है। आज लोकतंत्र खतरे में है। जनता न्याय चाहती है। इस सरकार में न्याय मिलने वाला नहीं है, इसलिए जूल्मी और झूठी सरकार को उखाड़फेंकने के लिए जनता तैयार जाए। कहा कि ने सभी वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलने का काम काम किया। 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी। अंत में राज्यपाल को सम्बोधित पत्रक जिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा गया। धरना प्रदर्शन में पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, पूर्व विधायक विजय कुमार, सुब्बा राम, पूर्व अध्यक्ष रामधारी यादव, सुदर्शन यादव, राजेश कुशवाहा, गोपाल यादव, शिवशंकर यादव, चंदेश्वर यादव, विवेक सिंह शम्मी, निजामुद्दीन, कन्हैयालाल विश्वकर्मा, राजीव राजभर, अतीक अहमद राईनी, आमिर अली, मो. तारिक सिद्दीकी, आत्मा यादव, अरुण श्रीवास्तव, परशुराम बिंद, अमला यादव, कमलेश यादव, रणजीत यादव, जयहिंद यादव, श्यामनारायण यादव, मन्नू सिंह, परशुनाथ राम, डा.सीमा यादव, डा. सानंद सिंह, कन्हैया यादव, बच्चा यादव, मुन्नन यादव, जयहिंद यादव, रवि यादव, अमित सिंह, तहसीन अहमद, राजेश यादव, राकेश यादव, शिवशंकर राम, बृजदेव, रामअवतार शर्मा, सदानंद यादव, डा. समीर सिंह, संजय सिंह, कमर अली, हैदर अली टाइगर, रामवृक्ष यादव, सूरज राम बागी, अभिनव सिंह, सत्या यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डा. नन्हकू यादव तथा संचालन महासचिव असोक कुमार बिंद ने किया। धरना प्रदर्शन में शामिल होने के लिए एक तरफ पूर्व ओमप्रकाश सिंह जहां बाइक से पहुंचे और युवा सपा नेता अभिनव सिंह अपने दर्जनों लोगों के साथ बैलगाड़ी से पहुंचे। सरजू पांडेय पार्क के पास लोगों की भीड़ की वजह से कई बार आवागमन में अवरोध उत्पन्न हुआ। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी आवागमन सुचारू कराने में लगे रहे।
विज्ञापन

(फोटो भी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed