फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police will keep an eye on 1159 history sheeters, visited the houses of 530 on the first day

Ghazipur News: 1159 हिस्ट्रीशीटरों पर नजर रखेगी पुलिस, पहले दिन 530 के घर गई

Sat, 03 Aug 2024 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Police will keep an eye on 1159 history sheeters, visited the houses of 530 on the first day
गाजीपुर। जनपद के 1159 हिस्ट्रीशीटरों की हर हरकतों पर पुलिस निगरानी रखने की तैयारी की है। हिस्ट्रीशीटरों की सूची तैयार है। पुलिस ने इनके घर दस्तक देना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार की रात 530 हिस्ट्रीशीटरों के घर पुलिस ने दस्तक दी।
विज्ञापन

अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक एक के बाद एक निर्णय ले रहे हैं। इसी कड़ी में अब जनपद के सभी हिस्ट्रीशीटरों की सूची तैयार कराई गई है। जिले के 26 थानों में 1159 हिस्ट्रीशीटर हैं। आठ थाने ऐसे हैं, जहां 50 से अधिक हिस्ट्रीशीटर हैं। सबसे अधिक हिस्ट्रीशीटर शहर कोतवाली इलाके में 118 हैं। जबकि नगसर हाल्ट थाना में सबसे कम छह हिस्ट्रीशीटर हैं। अब पुलिस दो दिन का विशेष अभियान चला रही है, जिसके तहत सूचीबद्ध किए गए हिस्ट्रीशीटर के घर पुलिस जा रही है और हिस्ट्रीशीटरों को चेक कर रही है। पहले दिन सात थानों की पुलिस हिस्ट्रीशीटरों को चेक करने में फिसड्डी रही। इसमें शादियाबाद चार, रेवतीपुर छह, बरेसर आठ, गहमर, जमानिया और भांवरकोल-12-12 और मुहम्मदाबाद थाने की पुलिस दस ही हिस्ट्रीशीटरों के घर दस्तक दे पाई। पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा ने बताया कि पहले दिन जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले कुल 530 हिस्ट्रीशीटरों को चेक किया गया। उनके वर्तमान स्थिति के बारे जानकारी की गई। साथ ही उनके हर हरकत पर सतत निगरानी रखी जा रही है।
विज्ञापन

थाना-हिस्ट्रीशीटर-चेक किए गए
कोतवाली-118-72
करंडा-44-24
जंगीपुर-48-28
रामपुर मांझा-26-17
भुड़कुड़ा-67-32
शादियाबाद-38-04
नंदगंज-48-34
दुल्लहपुर-38-14
सैदपुर-70-33
खानपुर-51-29
बहरियाबाद-40-17
सादात-42-22
कासिमाबाद-42-19
नोनहरा-45-21
मरदह-38-24
बिरनो-21-10
मुहम्मदाबाद-50-10
भांवरकोल-52-12
करीमुद्दीनपुर-45-27
बरेसर-34-08
जमानियां-58-12
दिलदारनगर-55-26
नगसर हाल्ट-06-06
गहमर-39-12
सुहवल-20-11
रेवतीपुर-24-06
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed