फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police took Sonam Raghuvanshi away after tying her face in black scarf medical examination for 32 minutes

Sonam Raghuvanshi: सोनम का चेहरा काले गमछे से बांधकर ले गई पुलिस, 32 मिनट तक हुआ मेडिकल मुआयना

Mon, 09 Jun 2025 08:17 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 09 Jun 2025 08:17 PM IST
सार

Sonam Raghuvanshi News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले से सोनम रघुवंशी को पकड़ा गया है। वह यहां एक ढाबे से मिली है। वहीं, उसके मेडिकल मुआयने के दाैरान भारी संख्या में फोर्स तैनात रही। मेघालय पुलिस सोनम को अपने साथ लेकर जाएगी।

विज्ञापन
Police took Sonam Raghuvanshi away after tying her face in black scarf medical examination for 32 minutes
अस्पताल में मेडिकल के लिए जाती सोनम और साथ मे पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Raja Raghuvanshi Murder Case: गाजीपुर में सोनम रघुवंशी के परिजनों से बातचीत के बाद मेघालय और स्थानीय पुलिस ने उसका मेडिकल मुआयना कराया। इसके लिए भारी संख्या में पुलिस फोर्स चप्पे-चप्पे पर तैनात रही। जिला पुलिस ड्रोन से निगारानी कर रही थी। 

विज्ञापन


शाम करीब सात बजकर पांच मिनट पर सोनम को कड़ी सुरक्षा के बीच जिला अस्पताल पहुंचाया गया। काली जींस और टी-शर्ट पहनी सोनम का चेहरा भी काले गमछे से बांध दिया गया था। गाड़ी से उतरते सोनम से सवालों की झड़ी लग गई। मीडिया के सवालों से बचाते हुए पुलिस सोनम को भगाते हुए अस्पताल ले गई।
विज्ञापन


अस्पताल में करीब 32 मिनट तक सोनम रघुवंशी का मेडिकल मुआयना किया गया। परिसर के अंदर खिड़की के पास भी पुलिस तैनात रही। सात बजकर 37 मिनट पर पुलिस सोनम को उसी तरह बाहर लेकर आई, जिस तरह अंदर गई थी। उसे दो महिला पुलिस ने पकड़कर रखा था। आसपास दर्जना पुलिस निगरानी और सुरक्षा के लिए लगी रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

Police took Sonam Raghuvanshi away after tying her face in black scarf medical examination for 32 minutes
सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा। - फोटो : अमर उजाला

मेघालय पुलिस अब सोनम को पटना से मेघालय लेकर जाएगी। सोनम रघुवंशी गाजीपुर के नंदगंज थाना इलाके से 17 दिन बाद पुलिस को मिली है। शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि पुलिस सोनम को जिला अस्पताल लेकर गई, चेकअप के बाद उसे वन स्टॉप सेंटर में रखा है। 

फिलहाल राजा की पत्नी सोनम कुछ नहीं बता रही है। एसपी सिटी ज्ञानेंद्रनाथ प्रसाद ने बताया कि महिला को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। वह कुछ नहीं बता रही है। मेघालय पुलिस को सूचना दे दी गई है।

Police took Sonam Raghuvanshi away after tying her face in black scarf medical examination for 32 minutes
सोनम रघुवंशी। - फोटो : PTI

इंदौर निवासी राजा रघुवंशी हत्याकांड में तीन दिनों के भीतर मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश के रहने वाले तीन हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है, राजा की पत्नी सोनम को भी पकड़ा गया है। एक अन्य हमलावर की तलाश जारी है।
 
बताया जा रहा है कि सोनम गाजीपुर में एक ढाबे पर बदहवास हालत में मिली थी, सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। गाजीपुर पुलिस का कहना है कि उसे वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

मेघालय के डीजीपी का कहना है कि सोनम ने ही अपने पति की हत्या कराई थी। पुलिस ने इस मामले में सोनम समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सोनम से पूछताछ की जा रही है।

Police took Sonam Raghuvanshi away after tying her face in black scarf medical examination for 32 minutes
सोनम और राजा रघुवंशी। - फोटो : अमर उजाला

मेघालय में इंदौर के जोड़े के साथ कब-कब क्या हुआ

  • 20 मई : राजा रघुवंशी और उसकी पत्नी सोनम मध्य प्रदेश के इंदौर से असम के गुवाहाटी के लिए रवाना हुए। मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले में पहुंचे। 
  • 23 मई : जोड़े ने एक मंदिर में दर्शन किए, फिर चेरापूंजी के पास ओसारा हिल्स पहुंचे। दोपहर में परिजनों से बातचीत के बाद उनका मोबाइल बंद हो गया।
  • 24-25 मई : परिजन लगातार कॉल करते रहे, लेकिन जवाब नहीं मिला। बाद में पता चला कि किराए पर ली गई गाड़ी लावारिस हालत में मिली है। 
  • 26 मई : राजा और सोनम के परिजन शिलांग पहुंचे और दोनों के लापता होने की जानकारी मीडिया में आई और पूरे देश में वायरल हुई। 
  • 28 मई : जोड़ा जिस होमस्टे में रुके थे, पुलिस को उसकी तलाशी में उनके बैग मिले। खोजी कुत्तों की मदद से अभियान तेज किया गया। 
  • 29-30 मई : लगातार बारिश के कारण तलाशी अभियान बाधित रहा। पुलिस इस पूरे मामले को अब तक एक हादसे के रूप में देखती रही। 
  • 31 मई-1 जून : जिस स्कूटी से राजा और सोनम निकले थे, उसकी जीपीएस लोकेशन के आसपास जांच के बाद भी कोई सुराग नहीं मिला।
  • 2 जून : राजा का शव खाई में मिला, जो सड़ चुका था। शव को ड्रोन-खोजी कुत्तों ने ढूंढा। इसे पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया गया। 

यह भी पढ़ें: सोनम का भाई आया सामने, गाजीपुर कैसे पहुंची बहन... सवाल पर कही ये बात
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed