फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Raja Raghuvanshi Murder Case brother came forward how did Sonam reach Ghazipur

Raja Raghuvanshi Murder Case: सोनम का भाई आया सामने, गाजीपुर कैसे पहुंची बहन... सवाल पर कही ये बात

Mon, 09 Jun 2025 05:18 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 09 Jun 2025 05:18 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के एक ढाबा से मिली सोनम से पूछताछ की कोशिश की जा रही है। ढाबा संचालक ने बताया था कि पुलिस आई और उन्हें लेकर चली गई। इसके चंद घंटों बाद सोनम का परिवार भी गाजीपुर पहुंच गया है।

विज्ञापन
Raja Raghuvanshi Murder Case brother came forward how did Sonam reach Ghazipur
सोनम का भाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Meghalaya Missing Couple: गाजीपुर के गाेराबाजार स्थित जिला स्थित सखी वन वन स्टाॅप सेंटर में सोनम से अभी पूछताछ की कोशिश की जा रही है। उसने अभी तक पुलिस को कुछ नहीं बताया है। इस बीच, सोनम रघुवंशी का भाई गोविंद और परिवार के अन्य सदस्य गाजीपुर पहुंच गए। पुलिस दोनों की मुलाकात करवाएगी।
विज्ञापन



मीडिया से बात करने के लिए उसने समय मांगा है। भाई गोविंद ने कहा कि अभी मैं कोई जवाब नहीं दे सकता। सवालों की झड़ी लगते ही उसने कहा कि मीडिया प्रशासन आप ही हो। आरोप आप ही लगा रहे हैं। जवाब भी आप ही दे रहे हैं। फिलहाल, मैं अभी अपनी बहन से मिलूंगा। उसके बाद ही कुछ कह सकता हूं।

विज्ञापन


दूसरी तरफ, वन स्टाॅप सेंटर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दी गई है। मीडिया को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। सवाल उठ रहे हैं कि सोनम आखिर कैसे गाजीपुर पहुंची? सड़क या रेल मार्ग से। इंदाैर के हनीमून कपल के राजा रघुवंशी की हत्या के बाद उसकी पत्नी सोनम का कहीं पता नहीं चल रहा था। एकाएक उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के एक छोटे से ढाबे पर सोनम का मिल जाना सनसनीखेज मामला बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम से सोमवार को उनका भाई भी मिलने के लिए गाजीपुर पहुंच गया। पुलिस ने काफी सुरक्षा के बीच सोनम से उसके परिजनों से मुलाकात कराई। इसके पहले एक सवाल के जवाब में सोनम के भाई ने कहा कि बहन से बात करने के बाद ही कुछ कहा सकता हूं। फिलहार यही कहूंगा कि जिसकी गलती है उसको फांसी लगा दी जाए।


यह भी पढ़ें: आखिर कौन है राज कुशवाहा, 24 घंटे में ऐसा क्या हुआ, जो सोनम को करना पड़ा सरेंडर?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed