{"_id":"5e20af368ebc3e4af3409478","slug":"police-recovered-missing-girl-from-a-house-ghazipur-news-vns5055757163","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता छात्रा को पुलिस ने एक मकान से बरामद किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता छात्रा को पुलिस ने एक मकान से बरामद किया
विज्ञापन
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के एक गांव की पांच दिनों पहले रहस्यमय परिस्थिति में लापता एक किशोरी को पुलिस ने गुरुवार की सुबह मोलनापुर गांव में एक मकान से युवक के साथ बरामद किया। युवक के साथ ही दो नाबालिग लड़कों और महिला को गिरफ्तार किया। सभी अभियुक्तों को जेल भेज दिया, जबकि किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा-आठ 14 वर्षीय छात्रा बीते 11 जनवरी की देर शाम रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिवार के लोगों ने आसपास उसकी खोजबीन करने के साथ ही नाते-रिश्तेदारियों में उसके संबंध में पूछताछ की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर छात्रा के पिता ने थाना में गुमशुदगी की तहरीर दी। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई। इसी क्रम में थानाध्यक्ष वृहस्पतिवार की सुबह मोलनापुर गांव में स्थित एक मकान से किशोरी को बरामद करने के साथ एक युवक और दो नाबालिग लड़कों को तथा इस मामले से संबंधित एक महिला को नायकडीह हाल्ट से गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष राजेश त्रिपाठी ने बताया कि राज उर्फ लाला चौहान के घर से किशोरी को बरामद किया गया। राज के साथ वहां मौजूद दो अजीत चौहान और करन चौहान को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही इस मामले से जुड़ी महिला बिंदु को नायकडीह रेलवे हाल्ट से गिरफ्तार किया गया। बताया कि बरामद किशोरी ने बताया कि राज ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दोनों लड़कों और महिला ने इस काम में उसका सहयोग किया। अभियुक्तों का संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया गया, जबकि किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।