{"_id":"659a6264caf61de2750f6427","slug":"police-fir-against-four-people-including-reyaz-ansari-close-to-mafia-mukhtar-ansari-in-ghazipur-2024-01-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी पुलिस का एक्शन: मुख्तार के करीबी रेयाज अंसारी सहित चार के खिलाफ FIR, दादागिरी से जमीन पर किया था कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पुलिस का एक्शन: मुख्तार के करीबी रेयाज अंसारी सहित चार के खिलाफ FIR, दादागिरी से जमीन पर किया था कब्जा
Sun, 07 Jan 2024 02:05 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 07 Jan 2024 02:05 PM IST
सार
यूपी में बदमाशों के खिलाफ पुलिस का एक्शन जारी है। यूपी सरकार पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए पुलिस व प्रशासन को सख्ती से नियमों का पालन करने को निर्देशित किया है। इसी क्रम में जमीन हड़पने के मामले पीड़ित की तहरीर पर माफिया मुख्तार के करीबी रेयाज अंसारी समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
मुख्तार अंसारी (फाइल)
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी और 25 हजार के इनामी बहादुरगंज नगर पंचायत अध्यक्ष रेयाज अंसारी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। वार्ड नंबर पांच डाकिनगंज निवासी गोपाल जायसवाल ने रेयाज अंसारी, उसके दामाद और दो अज्ञात के खिलाफ जमीन हड़पने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
यह है मामला
नगर पंचायत बहादुरगंज के वार्ड नंबर पांच डाकिनगंज निवासी गोपाल जायसवाल ने तहरीर देकर पुलिस को बताया कि पैतृक जमीन नगर पंचायत बहादुरगंज में है। पारिवारिक बंटवारा पिता और चाचा के बीच हुआ था। भाई बेचू प्रसाद और मैंने हिस्से पर मकान बनाया था। भाई बेचू प्रसाद के निधन के बाद 2021 में उनकी पत्नी शकुन्तला देवी बंटवारे के बाद वर्ष 2021 में अपना हिस्सा 81 वर्ग मीटर बहादुरगंज नगर पंचायत के चेयरमैन रेयाज अंसारी के दामाद शहर कोतवाली के सट्टी मस्जिद निवासी ऐहतशाम को बैनामा कर दी और बनारस जाकर रहने लगी।
विज्ञापन
कुछ दिन बाद रेयाज अंसारी के साथ उसका दामाद ऐहतशाम अंसारी व अन्य दो लोग घर आए और जबरदस्ती मुझे गाड़ी में बैठाया और लेकर चले गए। वहां रेयाज अंसारी व उसके साथ के लोगों द्वारा मुख्तार अंसारी का नाम लेते हुए धमकी दी। कहा कि मकान मुझे दे दो नहीं तो पूरे परिवार को खत्म कर देंगे। घटना के बारे में पत्नी और बच्चों को बताया। पूरा परिवार सहमा हुआ था।
विज्ञापन
डर के वजह से नहीं की पुलिस से शिकायत
दूसरे दिन रेयाज अंसारी, ऐहतशाम दो लोग के साथ पहुंचे और घर से निकाल कर ताला बंद कर दिया। डरकर बलिया जाकर रहने लगे। इसी बीच रेयाज और उसके दामाद घर में रखा गैस सिलेंडर चूल्हा, पीतल व फूल के बर्तन व अन्य घरेलू सामान उठाकर लेकर चला गए। बच्चों के भविष्य को देखते हुए तत्काल इसकी सूचना नहीं दे सका।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि नगर पंचायत बहादुरगंज अध्यक्ष रेयाज अंसारी और उसके दामाद ऐहतशाम के खिलाफ नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। मालूम हो कि बहादुरगंज नगर पंचायत के चेयरमैन रेयाज अंसारी पत्नी निकहत परवीन के मदरसा में फर्जी डिग्री पर नौकरी दिलाने करने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र पांडेय ने बताया कि नगर पंचायत बहादुरगंज अध्यक्ष रेयाज अंसारी और उसके दामाद ऐहतशाम के खिलाफ नामजद और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। मालूम हो कि बहादुरगंज नगर पंचायत के चेयरमैन रेयाज अंसारी पत्नी निकहत परवीन के मदरसा में फर्जी डिग्री पर नौकरी दिलाने करने के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा है।