फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police encounter with criminals, one got shot in the leg, the other ran away

Ghazipur News: पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली, दूसरा भागा

Sat, 08 Mar 2025 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Police encounter with criminals, one got shot in the leg, the other ran away
करंडा थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर रात मुठभेड़ के दौरान एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पैर में गोली लगी। जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। गिरफ्तार बदमाश के पास से 315 बोर का एक देसी तमंचा, कारतूस के दो खोखे और बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन

जनपद में विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। भड़सरा चौकी प्रभारी टीम के साथ धरम्मरपुर तिराहे पर चेकिंग कर रहे थे। देर रात भड़सरा की तरफ से पल्सर बाइक पर दो लोग बिना हेलमेट के आते दिखाई दिए, जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस के मुताबिक बदमाश बाइक पुलिस पर चढ़ाते हुए जमानिया की तरफ भागने लगे। चौकी प्रभारी ने दूरभाष थाना प्रभारी को सूचित करते हुए पीछा किया। इधर पुलिस ने बदमाशों को जमानिया पुल की तरफ से घेरने का प्रयास किया। धरम्मरपुर पुलिया के पास बदमाश पुलिस टीम्ने दो राउंड फायर किया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो एक बदमाश के बाएं पैर में लगी। घायल बदमाश को उपचार के लिए सीएचसी करंडा भेजा गया। वहीं, दूसरा बदमाश अंधेरे का फायदा का उठाकर भाग गया। सीओ सदर सुधाकर पांडेय के मुताबिक घायल बदमाश की पहचान सादात थानाक्षेत्र के बड़ागांव निवासी कमलेश उर्फ छांगुर यादव के रूप में हुई, जिस पर 16 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक उसने बताया कि पूर्व में वह कई घटनाओं में शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed