फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police chased away villagers protesting against the construction of a cremation ground.

Ghazipur News: अंत्येष्टि स्थल निर्माण का विरोध कर रहे ग्रामीणों को पुलिस ने खदेड़ा

Sun, 28 Jan 2024 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Police chased away villagers protesting against the construction of a cremation ground.
मरदह। ब्लॉक के घरिहां सिहोरा गांव में ग्राम प्रधान आशा सिंह के द्वारा अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कराया जा रहा है, जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे थे। सूचना पर शनिवार को कासिमाबाद एसडीएम राजेश कुमार, तहसीलदार जया सिंह एवं पूरी राजस्व टीम सहित पुलिस टीम गांव पहुंची। ग्राम प्रधान ने निर्माण कार्य प्रारंभ कराया तो 50 की संख्या में गांव के पुरुष एवं महिलाएं एकजुट कर पुनः निर्माण कार्य का विरोध करने लगे। अधिकारियों के समझाने पर जब नहीं माने तो पुलिस ने लाठी के बल पर सभी को खदेड़ा। तब जाकर ग्रामीण मौके से हटे और देर शाम निर्माण कार्य शुरू हुआ। विरोध कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत में दूसरे स्थान पर अंत्येष्टि स्थल के निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध है, लेकिन ग्राम प्रधान द्वारा राजनीतिक दुराग्रह से उक्त स्थान पर अंत्येष्टि स्थल बनाकर परेशान किया जा रहा है। इस संबंध में एसडीएम राजेश कुमार ने बताया की उक्त जमीन ग्राम पंचायत के अधीन है। प्रस्तावित जमीन पर अंत्येष्टि स्थल का निर्माण कार्य हो रहा है, विरोध करने वालों को समझा बुझाकर शांत कर दिया गया है। इस मौके पर थानाध्यक्ष बागीश विक्रम सिंह, मटेंहू चौकी इंचार्ज ओमकार तिवारी सहित पुलिस टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed