फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police beat up two boys asking for donations

चंदा मांग रहे दो बालकों को पुलिस ने पीटा

Mon, 11 Oct 2021 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
Police beat up two boys asking for donations
थाना क्षेत्र के बगही चट्टी पर रविवार की शाम को दुर्गा पूजा पर्व पर कुछ बच्चे चंदा मांग रहे थे। इसी दौरान मरदह से पंसेरवा की तरफ जा रहे थाने के दीवान और एक सिपाही ने रुक कर बच्चों को गाली देना शुरू कर दिया। कुछ बच्चे तो भाग गए, लेकिन श्लोक गुप्ता (11) और गौतम कुमार (10) को पुलिसकर्मियों ने मारापीटा।
विज्ञापन

इसकी जानकारी जब परिजनों और ग्रामीणों को हुई तो वह आक्रोशित होकर थाने पर धमक पड़े। पीड़ित श्लोक गुप्ता के पिता राधेश्याम गुप्ता ने थाने में तहरीर दी। थानाध्यक्ष ने दोनों सिपाहियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्रवाई करने की चेतावनी दी। इस घटना को लेकर क्षेत्र में काफी पुलिस की किरकिरी हो रही है। इसके पहले भी दीवान द्वारा महेगवां गांव के एक युवक को मोबाइल पर गालियां देने का आडियो क्लिप सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इस पर विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई थी। इस सबंध में कासिमाबाद सीओ विजय आनंद शाही ने बताया कि मामले के जानकारी हुई है, जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed