फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police arrested three heroin smugglers

Ghazipur News: तीन हेरोइन तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Mon, 09 Jan 2023 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Police arrested three heroin smugglers
गाजीपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र जमानिया मोड़ के पास से पुलिस टीम ने सोमवार को तीन हेरोइन तस्करों को धर-दबोचा। साथ ही एक करोड़ की 1124 ग्राम हेरोइन, दो प्लास्टिक की बोतल में चार लीटर एसीटिल क्लोराइड और बिक्री का 62100 रुपये, एकस्कूटी वाहन बरामद किया गया। स्वाट और कोतवाली पुलिस टीम को मिली सफलता की जानकारी एसपी ओमवीर सिंह पत्रकार वार्ता के दौरान दी।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराध पर अंकुश और अपराधियों की धर-पकड़ के लिए लगातार पुलिस और स्वाट टीम जुटी हुई है। इसी क्रम में स्वाट टीम एवं कोतवाली की संयुक्त टीम निरीक्षक अपराध सुरेंद्र नाथ भ्रमण कर रहे थे। मुखबीर को सूचना के आधार पर अंतर जनपदीय हेरोइन तस्कर गिरोह को जमानिया मोड़ के पास से हेरोइन गंगाराम निवासी नेवला थाना मसौली जिला बाराबंकी, मनोहर प्रसाद कसेरा निवासी नवाबगंज शहर कोतवाली और सुधीर कुमार राय निवासी बेटावर कला थाना जमानिया को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

साथ ही उनके कब्जे से कुल 1124 ग्राम हेरोइन (मादक पदार्थ), दो प्लास्टिक की बोतल में चार लीटर एसीटिल क्लोराइड और बिक्री का 62100 रुपये, एक स्कूटी वाहन बरामद किया। गिरफ्तारी प्राप्त टीम में प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह, निरीक्षक अपराध सुरेंद्र नाथ सिंह, प्रभारी स्वाट टीम उपनिरीक्षक रामाश्रय राय, सर्विलास सेल प्रभारी उपनिरीक्षक सुनील तिवारी सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed