{"_id":"5e18b8dd8ebc3e87a25b5dd3","slug":"police-arrested-robber-three-mobiles-recovered-ghazipur-news-vns50449538","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरा चढ़ा पुलिस के हत्थे, तीन मोबाइल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुटेरा चढ़ा पुलिस के हत्थे, तीन मोबाइल बरामद
विज्ञापन
खानपुर। थाना क्षेत्र के उचौरी गांव में स्थित जोगीबीर बाबा मंदिर के पास बृहस्पतिवार की देर रात संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक मोबाइल लुटेरे को गिरफ्तार किया, जबकि उसका साथी भागने में सफल रहा। अभियुक्त के पास से लूट की तीन मोबाइल बरामद किया। पुलिस ने अभियुक्त का संबंधित धाराओं में चालान कर जेल भेज दिया।
मालूम हो कि बीती रात थानाध्यक्ष पुलिस कर्मियों के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान रात करीब 11 बजे एक बाइक सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पास आने पर जैसे ही पुलिस ने रुकने का इशारा किया, वह बाइक घुमाकर भागने लगे। दौड़ाकर पुलिस ने पीछे सवार एक युवक को दबोच लिया, जबकि दूसरा बाइक सहित फरार हो गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि हत्थे चढ़ा अभियुक्त अमुआरा गांव निवासी अंकित यादव (20) है। वह मोबाइल लुटेरा है। बताया कि डढ़वल गांव निवासी अधिवक्ता हीरालाल ने बीते 13 दिसंबर को एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मोबाइल छीनकर भागने की तहरीर दी थी। केस दर्ज कर लुटेरे की तलाश की जा रही थी। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त के पास लूट की तीन मोबाइल बरामद किया। लिखा-पढ़ी के बाद अधिवक्ता हीरालाल का मोबाइल उसे सौंप दिया गया। संबंधित धाराओं में चालान कर अभियुक्त को जेल भेज दिया गया, जबकि फरार उसके साथी की तलाश की जा रही है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।