फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Police arrested four smugglers, 80 boxes of liquor recovered

पुलिस ने हत्थे चढ़े चार शराब तस्कर, 80 पेटी शराब बरामद

Sat, 29 Aug 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Police arrested four smugglers, 80 boxes of liquor recovered
सेवराई / बारा। पुलिस कप्तान द्वारा अपराध एवं अपराधियों एवं अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर पुलिस ने बड़ी संख्या में शराब की एक बड़ी खेप के साथ दो गाड़ियां, भारी मात्रा में नमकीन और चार शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। गहमर कोतवाल विमल मिश्रा और बारा चौकी इंचार्ज राजेश बहादुर सिंह मय हमराह बारा कर्मनाशा पुल के पास दंगलवीर बाबा मंदिर के सामने वाहनों एव संदिग्धों की जांच कर रहे थे कि दो चार पहिया वाहन (स्कार्पियो एवं मैजिक) को बिहार की तरफ जाते देखा। पुलिस ने जब उनको रोकवाकर जांच किया तो स्कार्पियों से 40 पेटी तथा मैजिक से 0 पेटी कुल मिलाकर 80 पेटी बांबे देशी शराब, 8 बोरी पुफ्स नमकीन, एक 315 बोर का तमंचा एवं एक कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए तस्करों ने अपना नाम आजमगढ़ जनपद के जेठपूरा निवासी मोरख यादव, गंभीरपुर थाना के उबारपुर निवासी अवनीश यादव, जौनपुर जनपद के गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के सलोनी महिमापुर निवासर अनिल कुमार यादव एवं सिकरारा थाना के पोखरियापुर गांव निवासी प्रदीप कुमार यादव उर्फ बाबा बताया। सफलता प्राप्त टीम में उप निरीक्षक राजेश बहादुर सिंह, कांस्टेबल रविंद्र सिंह, दिनेश कुमार यादव, जयंत सिंह, संजय कुमार, विनोद मौर्या एवं राजेश मौर्या शामिल रहे। प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार मिश्र ने बताया की तस्करों का चालान करने के साथ वाहनों को सीज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed