फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   please forgive we run our family stealing even police are surprised hear story of the thieves

Ghazipur News: साहब माफ कर दीजिए, चोरी कर चलाते हैं परिवार; चोरों की कहानी सुन पुलिस भी हैरान

Wed, 14 Aug 2024 12:11 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Wed, 14 Aug 2024 12:11 AM IST
सार

Ghazipur News: गाजीपुर के नगर कोतवाली पुलिस ने दो चोरों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने बताया कि वे अपने परिवार को पालने के लिए ये काम किया करते थे। पुलिस ने सात बाइक बरामद किए हैं।

विज्ञापन
please forgive we run our family stealing even police are surprised hear story of the thieves
पुलिस मामले की जांच में जुटी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साहब माफ कर दीजिए, बहुत बड़ी गलती हो गई। बाइक चोरी करने के बाद बेचकर परिवार का खर्च चलाते हैं। ये बातें नगर कोतवाली क्षेत्र के मिरनापुर स्थित एक विद्यालय के पास चोरी की बाइक बेचने के लिए मंगलवार को ग्राहक की तलाश करते समय गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों ने कहीं।

विज्ञापन


उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चक हुसैन खलिसापुर से चोरी की सात बाइक बरामद की। सीओ सिटी सुधाकर पांडेय ने बताया कि दोनों आरोपी जौनपुर, आजमगढ़ और बिहार से बाइक चोरी की घटना को अंजाम देते थे।
विज्ञापन


सीओ सिटी ने बताया कि कोतवाली पुलिस ने सूचना पर बिंदवलिया गांव निवासी अरुण कुमार और सूरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। चोरी की सात बाइक और एक तमंचा एवं दो कारतूस बरामद किए गए। पूछताछ में अरुण कुमार ने गलती की माफी मांगते हुए कहा कि हम दोनों लोग आपस में मिलकर जनपद, जौनपुर, आजमगढ़ और बिहार में भी बाइक की चोरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइक बेच कर मिले रुपयों को आपस में बांट लेते हैं। चोरी की बाइक का नंबर प्लेट बदल कर सुरक्षित स्थान पर छुपा देते हैं। सूरज कुमार ने भी कहा कि साहब हमें माफ कर दीजिये। बहुत बड़ी गलती हो गई है। बाइक की चोरी करते हैं और बेचकर परिवार का खर्च चलाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed