{"_id":"6abff5eb5e69a7ae660058f5","slug":"players-prayed-for-the-indian-teams-victory-at-a-shiva-temple-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-161411-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: शिव मंदिर में खिलाड़ियों ने मांगी भारतीय टीम की जीत की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: शिव मंदिर में खिलाड़ियों ने मांगी भारतीय टीम की जीत की दुआ
विज्ञापन
भुजहुआ स्थित शिवकाल भैरव स्पोर्ट्स के शिव मंदिर में भारतीय टीम के गोल्ड मेडल जीतने को लेकर प्र
खानपुर। एशियन गेम्स के फाइनल में भारतीय हॉकी टीम की जीत के लिए करमपुर से लेकर भुजहुआ तक दुआओं का दौर शुरू है। भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी राजकुमार पाल की मां मनराजी देवी ने बेटे और पूरी टीम की जीत के लिए प्रार्थना की।
मनराजी देवी ने कहा कि उन्हें इंतजार है कि उनका बेटा भारतीय टीम के साथ एक और स्वर्ण पदक लेकर घर लौटे। वहीं भुजहुआ स्थित शिवकाल भैरव स्पोर्ट्स के खिलाड़ियों ने भगवान शिव के मंदिर में पहुंचकर भारतीय टीम के स्वर्ण पदक जीतने की प्रार्थना की।
इस दौरान कोच धर्मेंद्र राजभर के साथ सतीश, मैनक, आदित्य, सौरभ, अशोक, रेहान, राज, साहिल, विशेष और अंशुमान गिरि मौजूद रहे। खिलाड़ियों ने कहा कि राजकुमार पाल के साथ पूरी भारतीय टीम के लिए उनकी शुभकामनाएं हैं और फाइनल में जीत की उम्मीद है।
विज्ञापन
स्टार खिलाड़ी की भाभी नीलम ने कहा कि स्वर्ण पदक जीतकर राजकुमार के लौटने पर घर में जश्न मनाया जाएगा। परिवार उसके स्वागत की तैयारी में जुटा है। वहीं रामपुकार सिंह ने कहा कि भारतीय टीम की ओर से स्वर्ण पदक जीतकर लौटना पूरे क्षेत्र के लिए गौरव और बड़ी उपलब्धि होगी। संवाद