फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Plants were found in Van Mahotsav, lying dry

Ghazipur News: वन महोत्सव में मिले थे पौधे, सूख रहे पड़े-पड़े

Sat, 29 Jul 2023 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
Plants were found in Van Mahotsav, lying dry
नगर पंचायत बहादुरगंज ने खरवा कुटी परिसर में रखवाए हैं पौधे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



बहादुरगंज। प्रदेश भर में एक जुलाई से पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है।नगर पंचायत बहादुरगंज में अभियान को लेकर अधिकारियों की लापरवाही देखने को मिली। वन महोत्सव में पौधरोपण करने के लिए नगर पंचायत बहादुरगंज को पंद्रह सौ पौधरोपण करने लिए पौधा मिला था। 22 जुलाई को कुछ पौधों का रोपण कर बाकी शेष पौधों को पास के खरवा कुटी परिसर में रखवा दिया जो सूख रहे हैं।
कुटी के सेवादार ने बताया कि लगभग चार, पांच सौ पौधा नगर पंचायत के कर्मचारी ट्रैक्टर से परिसर में रखकर चले गए। दिन बीतने के बाद पौधे सूखने लगे हैं। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी सुरेंद प्रसाद सिंह ने बताया की वन महोत्सव पर एक हजार पांच सौ पौधे आए थे। इस बात की जानकारी नहीं है कि पौधे खरवा कुटी कैसे पहुंचे। मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन



विश्व प्रकृति सरंक्षण दिवस पर लगाए गए पौधे
भांवरकोल। क्षेत्र के आक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल अवथही में शनिवार को विश्व प्रकृति सरंक्षण दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों के द्वारा स्कूल परिसर में पेड़ पौधा लगाए गए। पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। पर्यावरण सुरक्षा की शपथ ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर छात्रों द्वारा ग्रामीणों में पौधे बांटे गए। पेड़-पौधों को संरक्षित करने का तौर तरीके और साथ ही पौधों के लाभ बारे में विस्तार से बताया। इस मौके पर प्रबंधक इंद्रसेन राय ने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए सबको प्रयास करने होंगे। प्रधानाचार्य विनय कुमार ने कहा कि पेड़ों की कमी से ही प्राकृतिक आपदा बढ़ रही है। इस मौके पर भानुप्रताप राय, ज्योति शर्मा,अमित पांडेय, सागर, तरन्नुम ,शबाना, पूनम सहित अन्य लोग शामिल रहे।

---------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed