फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Plant a tree in your mother's name: Sunil Singh

Ghazipur News: एक पेड़ अपनी मां के नाम से लगाएंः सुनील सिंह

Mon, 24 Jun 2024 01:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
Plant a tree in your mother's name: Sunil Singh
गाजीपुर। जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 71वीं पुण्यतिथि भारतीय जनता पार्टी ने बलिदान दिवस के रूप में बूथ स्तर पर मनाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने संगोष्ठी आयोजित कर उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

छावनी लाइन स्थित जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित संगोष्ठी में जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने कहा कि 23 जून से छह जुलाई तक डा. मुखर्जी का बलिदान पखवाड़ा मनाया जा रहा है। इसमें विभिन्न कार्यक्रमों के अलावा प्रत्येक बूथ पर हमारे पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एक पेड़ अपनी मां के नाम से लगाएंगे। संगोष्ठी में नगर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कहा कि पार्टी ने उनकी नीति और सिद्धांत पर कार्य करते हुए देश की भौगोलिक स्थिति को मजबूत तथा सीमाओं को सुदृढ़ किया है। भारत के वर्तमान स्वरूप को बनाए रखने में उनके बलिदान को देश हमेशा याद करता रहेगा। जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी, महान शिक्षाविद, विद्वान और चिंतनशील थे। इस अवसर पर जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय, विनोद अग्रवाल, लालसा भारद्वाज, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, अच्छेलाल गुप्ता, रासबिहारी राय, राजन प्रजापति आदि उपस्थित थे। संचालन महामंत्री प्रवीण सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed