फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Pistol shot in party, youth injured

Ghazipur News: पार्टी में पिस्टल से चली गोली, युवक घायल

Tue, 09 May 2023 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Pistol shot in party, youth injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दुल्लहपुर। भुड़कुड़ा कोतवाली क्षेत्र के परसपुर गांव में रविवार की रात आयोजित पार्टी में संदिग्ध हालात में पिस्टल से चली गोली से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली युवक के दाहिने तरफ सीने में जा लगी। घायल को उपचार के लिए वाराणसी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल युवक की मां ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी और पिस्टल बरामदगी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है।

भुड़कुड़ा के सीओ रविंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि शेखपुर निवासी शिवहरी यादव (22) दो दिन पूर्व कोलकाता से घर आया था। परसपुर गांव में आयोजित पार्टी में दोस्तों के साथ शामिल था। दावत के दौरान अवैध पिस्टल से गोली सीधे शिवहरी यादव के दाहिने सीने में जा लगी। घायल का वाराणसी के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घायल की मां अर्चना देवी की तहरीर पर तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर पिस्टल भी बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed