फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Pipa bridge's approach caved in, problems in traffic

Ghazipur News: पीपा पुल का एप्रोच धंसा, आवागमन में परेशानी

Fri, 08 Dec 2023 11:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Dec 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
Pipa bridge's approach caved in, problems in traffic
बारा। गंगा नदी के बारा घाट पर बने पीपा पुल के एप्रोच मार्ग की मिट्टी धंसने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। चार पहिया वाहनों के दलदल में धंसने का खतरा उत्पन्न हो गया है। विभाग के मरम्मत कार्य नहीं कराने की वजह से क्षेत्र के लोग परेशान हैं। सेवराई तहसील के गांवों के अलावा बिहार के दर्जनों गांवों के लोगों का पीपा पुल से आवागमन होता है। पुल का एप्रोच दलदल होकर धंसने लगा है, जिससे वाहनों के आवागन से असुविधा हो रही है। गाजीपुर और बिहार के बक्सर के रास्ते मुहम्मदाबाद तहसील व बलिया जिले के साथ पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे तक आने-जाने के लिए बारा में पीपा पुल बनाया गया है। फहीम खां, एजाज खां, रविंद्र श्रीवास्तव, जुनेद खां, सरफराज खां लड्डून, ओमकार यादव, शब्बू खां आदि ने बताया कि गंगा उस पार पीपा पुल का एप्रोच मार्ग दलदल होने के कारण धंस रहा है। दलदल में आए दिन चार पहिया वाहन फंस जाते हैं और आवागमन प्रभावित हो जाता है। पुल की देखरेख कर रहे मेठ जामवंत यादव का कहना है कि बालू के बोरे रखे गए हैं। मिट्टी दलदल होने के कारण बोरे भी धंस रहा हैं। मरम्मत के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed