फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Pickup hits bike, bullion businessman dies

Ghazipur News: पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, सराफा व्यवसायी मौत

Fri, 05 Jul 2024 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
Pickup hits bike, bullion businessman dies
बहरियाबाद। थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार से दक्षिण सैदपुर मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सराफा व्यवसायी की मौत हो गई। वाहन छोड़ भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने दो किमी दूर जाकर कबीरपुर से पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पिकअप को कब्जे में लेने के साथ चालक को हिरासत में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

प्यारेपुर चट्टी निवासी सराफ व्यवसायी हिमांशु सेठ (34) बाइक से बहरियाबाद रिश्तेदार सराफा व्यवसायी की दुकान पर आए थे। वहां से सामान लेकर वापस जा रहे थे। जैसे ही वह पेट्रोल पंप के पास पहुंचे सामने से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में सराफा व्यवसायी के सिर में गंभीर चोट आई और मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक पिकअप छोड़ मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने दो किमी दूर पीछा करके चालक को पकड़ लिया और पुलिस को सुपुर्द कर दिया। मृतक गोंडा जनपद के मूल निवासी है। करीब दस वर्ष पूर्व वह प्यारेपुर चट्टी पर मकान खरीदकर उसी में सराफा की दुकान चलाते थे और परिवार के साथ रहते थे। घटना की जानकारी होते ही मृतक की पत्नी विनीता के रोने- बिलखने से चीख- पुकार मच गई। इधर छोटा भाई इलेक्ट्रानिक्स दुकान संचालक अभिषेक थाने पर पहुंचा। वहां बड़े भाई का शव देख बिलख पड़ा। थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद ने बताया कि मृतक के छोटे भाई अभिषेक की तहरीर पर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पिकअप को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed