फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Pickup collides with truck, driver killed, two injured

Ghazipur News: ट्रक से टकराई पिकअप, चालक की मौत, दो घायल

Sun, 17 Nov 2024 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Pickup collides with truck, driver killed, two injured
खानपुर। थाना क्षेत्र गोपालपुर गांव के पास शनिवार की रात तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप पीछे से ट्रक से टकरा गई। हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों को निजी अस्पताल में भेजा गया।
विज्ञापन

जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर निवासी अच्छे अहमद (42) ससुराल कौशांबी जनपद के भरवारी में रहकर पिकअप चलाकर परिवार का जीविकापार्जन करते थे। वह भरवारी निवासी नरोत्तम और परसोत्तम दोनों सगे भाइयों के गधे पिकअप में लादकर बलिया ददरी मेले में गया था। मेले से पशु लेकर भरवारी वापस जा रहा था। गोपालपुर के पास तेज रफ्तार पिकअप की पीछे से ट्रक से टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप चालक अच्छे अहमद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पशु व्यापारी नरोत्तम और परसोत्तम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मॉर्च्यूरी हाउस भेज दिया। साथ ही घटना की जानकारी परिजनों को दी। इधर घायलों को उपचार के लिए वाराणसी अस्पताल भेजा गया। थानाध्यक्ष प्रवीण यादव ने बताया कि परिजनों के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed