{"_id":"64fe0a4d37a02b90800f0b89","slug":"picked-up-six-for-questioning-released-four-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-3361-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: पूछताछ के लिए छह को उठाया, चार को छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: पूछताछ के लिए छह को उठाया, चार को छोड़ा
विज्ञापन
खुटहीं गांव के पास धान के खेत में मिला था युवक का शव
संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर/शादियाबाद। थाना क्षेत्र के खुटहीं गांव के पास नहर किनारे धान के खेत में मिले युवक के शव के मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए रविवार को छह लोगों को उठा लिया। हालांकि देर शाम तक चार लोगों को छोड़ दिया, जबकि दो से छानबीन जारी है। इधर तीन डॉक्टरों के पैनल के साथ वीडियो रिकार्डिंग के बीच शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
सादात थाना क्षेत्र के नगर पंचायत स्थित वार्ड नंबर तीन निवासी संकेत विश्वकर्मा उर्फ लालू एक लकड़ी के कारखाने में काम करता था। वह बीते आठ सितंबर की रात खान खाकर कारखाने पर सोने चला गया था, लेकिन दूसरे दिन सुबह घर नहीं पहुंचा। दोपहर में उसका शव खुटहीं गांव के पास नहर किनारे धान के खेत में मिला।
परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस मामले की छानबीन शुरू करने के साथ मृतक के साथ काम करने वाले और आस-पास के छह लोगों को हिरासत में लेकर थाने आई और पूछताछ में जुट गई। देर शाम तक कोई साक्ष्य न मिलने पर चार लोगों को तो छोड़ दिया, लेकिन दो को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। इधर एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों के पैनल द्वारा किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।