फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Photo... Ten feet deep pit formed on the approach road of Zamania concrete bridge

Ghazipur News: फोटो... जमानिया पक्का पुल के एप्रोच मार्ग पर बना दस फीट गहरा गड्ढा

Thu, 26 Jun 2025 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
Photo... Ten feet deep pit formed on the approach road of Zamania concrete bridge
गंगा नदी पर बने जमानिया पक्का पुल का एप्रोच मार्ग तीन पूर्व दाहिने तरफ से टूट गया है। मार्ग पर लगभग दस फीट गहरा गड्ढे बन गया है। इससे हादसे का डर है।
विज्ञापन

पुल पर प्रतिदिन ओवरलोड भारी वाहनों के आवागमन से एप्रोच मार्ग में दरारें आ गई थीं। बीते 23 जून को तेज बारिश के चलते एप्रोच मार्ग पर गड्ढा बन गया। राहगीरों ने बताया कि एप्रोच मार्ग की मिट्टी बहने से गड्ढा हो गया है। ऐसे में हादसे की संभावना बढ़ गई है। खासकर रात के समय अंधेरे में थोड़ी भी लापरवाही वाहन चालकों के लिए खतरे का सबब बना हुआ है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस पुल से सैकड़ों वाहन प्रतिदिन गुजर रहे हैं, लेकिन इसको लेकर ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। ऐसे में संबंधित विभाग भी किसी बड़े हादसे के इंतजार में बैठा है कि दुर्घटना के बाद बही मिट्टी और गिट्टी को डालकर दुरुस्त किया जाएगा। लोगों ने जल्द से जल्द गिट्टी और मिट्टी डालकर गड्ढे को भरने की मांग की है। पीडब्ल्यूडी एक्सईएन बीएल गौतम ने बताया कि 27 जून को मिट्टी- गिट्टी भरवाकर दुरुस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed