फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Photo- Fire broke out in tent and DJ material shop, loss of Rs 25 lakh

Ghazipur News: फोटो- टेंट और डीजे सामग्री की दुकान में लगी आग, 25 लाख का नुकसान

Tue, 19 Mar 2024 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 19 Mar 2024 11:42 PM IST
विज्ञापन
Photo- Fire broke out in tent and DJ material shop, loss of Rs 25 lakh
दुल्लहपुर। थाना क्षेत्र के देवा गांव स्थित एक मकान में मंगलवार की सुबह अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे कमरे रखा टेंट और डीजे का सामान जलकर नष्ट हो गया। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। जलालाबाद पाही गांव निवासी विशाल यादव देवा की गांव निवासी परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद के पौत्र सलीम अंसारी के मकान में टेंट और डीजे की दुकान हैं।
विज्ञापन

सुबह मकान में अचानक आग लग गई। मकान के अंदर सो रहे दुकानदार विशाल यादव के छोटे भाई आकाश यादव की नींद खुली तो वह चीखते बाहर भागे। आवाज सुनकर आस- पास के लोग मौके पर पहुंच गए और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे, लेकिन सफलता नहीं मिली। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और तीन घंटे में आग बुझाई। आगलगी से मकान मालिक सलीम अंसारी की नई कार और एक बाइक जलकर नष्ट हो गई। पीड़ित विशाल यादव ने बताया कि आग लगने से 25 लाख का नुकसान हुआ है। उधर, दुल्लहपुर थाने के एसआई यज्ञ नारायण यादव ने बताया कि शहर कोतवाली के आलम पट्टी कैंथवलिया के पास गिरधर कुशवाहा के मकान में किराये पर मुहम्मदाबाद कोतवाली के हरिबल्लमपुर निवासी अरुण शर्मा परिवार के साथ पिछले दो वर्षों से रह रहे हैं। सोमवार को अरुण शर्मा किसी काम से बाजार गए थे। वहीं उनकी पत्नी साधना शर्मा पढ़ाने स्कूल चली गई थी। शाॅर्ट- सर्किट से कमरे में आग लग गई। पुलिस और फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में घर- गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed