{"_id":"6a78c97a16e8bbe9ee084787","slug":"pharmacy-courses-to-start-at-kashi-naresh-university-from-the-next-academic-session-ghazipur-news-c-191-1-svns1015-147001-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: काशी नरेश विश्वविद्यालय में अगले सत्र से शुरू होगी फार्मेसी की पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: काशी नरेश विश्वविद्यालय में अगले सत्र से शुरू होगी फार्मेसी की पढ़ाई
विज्ञापन
काशी नरेश विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं को रोजगार परक शिक्षा दी जाएगी। इसके लिए आगामी सत्र से विधि संकाय, फार्मेसी विभाग समेत कई नए विषयों की पढ़ाई शुरू होगी।
इससे जिले के अलावा जौनपुर, मिर्जापुर के विद्यार्थियों को उच्च स्तर की चिकित्सा एवं फार्मास्युटिकल शिक्षा सुलभ होगी।
बीसीए, बीबीए, और बीजेएमसी की पढ़ाई के लिए इस सत्र से ही प्रवेश शुरू हो गया है।
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय करीब आठ माह पहले पूर्ण रूप से विश्वविद्यालय बना। शासन स्तर से कुलपति समेत अन्य पदों पर नियुक्ति होने के बाद से ही यहां पठन-पाठन को लगातार बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। छात्र-छात्राओं को आधुनिक एवं रोजगार परक शिक्षा देने के लिए नए-नए विषयों की पढ़ाई पर जोर दिया जा रहा है।
2026-27 के शिक्षा सत्र में ही बीसीए, बीबीए, और बीजेएमसी जैसे महत्वपूर्ण कोर्स के लिए प्रवेश शुरू हो चुका है जबकि 2027-28 सत्र के लिए अभी से ही तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय की तरफ से आगामी सत्र में फार्मेसी, विधि संकाय जैसे महत्वपूर्ण विषयों की पढ़ाई शुरू कर दी जाएगी। इससे जिले के 10 से 15 हजार छात्र-छात्राओं को सीधे लाभ मिलेगा। उनको मेडिकल या विधि की पढ़ाई के लिए प्रयागराज, वाराणसी समेत अन्य महानगरों में नहीं जाना पड़ेगा।
प्रो. उमा श्रीवास्तव, कुलपति, केएनयू ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में विद्यार्थियों को आधुनिक और रोजगारपरक शिक्षा देना जरूरी है।
विश्वविद्यालय में पत्रकारिता, बीबीए, बीएसीए जैसे कोर्स की पढ़ाई इसी सत्र से शुरू हो जाएगी। इसके लिए आवेदन लिया जा रहा है। आगामी सत्र से विधि संकाय और फार्मेसी की भी पढ़ाई शुरू हो जाएगी।