फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   PG college students performed

पीजी कालेज के छात्रों ने किया प्रदर्शन

Thu, 16 Sep 2021 10:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
PG college students performed
पीजी कालेज के छात्र मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को प्राचार्य कक्ष में धरने पर बैठ गए। इस दौरान छात्रों ने कालेज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। करीब दो घंटे चले धरने के बाद प्राचार्य से हुई वार्ता के दौरान मिले आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

छात्रों कहा कि पिछले दिनों प्राचार्य को महाविद्यालय द्वारा जारी वेबसाइट पर फीस जमा करने के बाद भी एडमिट कार्ड न निकलने और फीस के संबंध में पत्रक दिया गया था। साथ समस्या निस्तारण के लिए 24 घंटे का समय दिया गया था, लेकिन उनके द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। छात्र नेता प्रवीण पांडेय ने कहा कि धरना करने पर निष्कासित करने की चेतावनी दी गई है। सभी छात्रों ने एक स्वर में मांग पूर्ण होने तक धरना जारी रखने की बात कही। करीब दो घंटे बाद प्राचार्य से आधे घंटे हुई वार्ता के दौरान आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ। इस मौके पर पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय, राजकुमार सिंह, जितेंद्र कुमार राय, विशाल विश्वकर्मा, रोहन यादव, दीपक कुमार, अभिलाष, उपेंद्र कुमार गौतम, किशन यादव, सौरभ, रुद्र प्रताप व दुर्गेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed