फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   PG college students demonstrated by wearing black bands

Ghazipur News: पीजी कॉलेज के छात्रों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

Sun, 15 Oct 2023 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
PG college students demonstrated by wearing black bands
गाजीपुर। पीजी कॉलेज में छात्र-छात्राएं 32 सूत्रीय मांगों को लेकर तीसरे दिन शनिवार को भी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे रहे। छात्रों ने सिर पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि छात्र संघ चुनाव रोकने के लिए न तो महाविद्यालय प्रशासन को शासन से कोई पत्र आया है और न ही विश्वविद्यालय प्रशासन से। फिर क्या ऐसे मजबूरी है महाविद्यालय प्रशासन चुनाव नहीं करा रहा है। चेतावनी दी कि जब तक मांग पूरी नहीं होगी आंदोलन जारी रहेगा।छात्र नेता धीरज सिंह ने कहा कि महाविद्यालय के प्राचार्य को अपनी जिद छोड़कर छात्रहित में धरने पर बैठे छात्रों के समक्ष आकर सभी मांगों को यथा शीघ्र पूरा करना चाहिए, ताकि धरने पर बैठे छात्रों का पठन-पाठन बाधित न हो सकें। वही छात्र नेता ईश्वर यादव ने कहा कि महाविद्यालय में प्रवेश लेने के दौरान सभी शुल्क छात्रों द्वारा भरा जाता है फिर महाविद्यालय के प्राचार्य छात्रों को क्यों नहीं सुविधा दे रहे हैं। वे पैसा महाविद्यालय से कहां जा रहे हैं।
विज्ञापन

छात्र नेता अमृतांश बिन्द ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन को सरकार से मिल रहे वेतन से काम नहीं चल रहा है तो छात्रों से अवैध वसूली सहित शोषण कर काम चला रहे हैं। जिसे हम सभी छात्र कदापि बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस मौके पर छात्रनेता मुकेश चौधरी, आकाश चौधरी, रविकांत यादव, शिवप्रकाश पाण्डेय, आरती बिन्द,कृष्णा नन्द शर्मा, निलेश बिन्द,शैलेश यादव, रोहित यादव, रितिक सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed