{"_id":"61228d0a8ebc3e79fd4517da","slug":"people-from-different-parties-pay-tribute-to-kalyan-singh-ghazipur-news-vns607385076","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न दलों के लोगों ने कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न दलों के लोगों ने कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की
विज्ञापन
गाजीपुर जिले के भाजपा समेत अन्य दलों के नेता और कार्यकर्ताओं ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता विजय शंकर राय ने कल्याण सिंह के कृतित्व और व्यक्तित्व पर बोलते हुए कहा कि वह छोटे से छोटे कार्यकर्ता का ख्याल रखते थे। गांव का कोई आम कार्यकर्ता लखनऊ पहुंच जाए तो उससे जरूर मिलते और उसका कुशलक्षेम पूछते थे।
वहीं जिले के कई पुराने और कल्याण सिंह के साथ राजनीति में कार्य कर चुके पार्टी पदाधिकारियों ने लखनऊ जाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। खानपुर संवाददाता के अनुसार, क्षेत्र के नायकडीह अनौनी बहुरा गोरखा आदि कार्यालयों पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कल्याण सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें रामभक्त के रूप में याद किया।
सपा के पूर्व एमएलसी डा. विजय यादव, कांग्रेस पार्टी के प्रभाकर चौबे, बसपा के कैलाशपति पांडेय, भाकपा माले के आजाद यादव और आप पार्टी के प्रवीण सिंह ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।