फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   People disturbed due to Light cut

बिजली के बुखार से लोगों को छूटा पसीना

Tue, 30 Aug 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर
ब्यूरो/अमर उजाला,गाजीपुर Updated Tue, 30 Aug 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
People disturbed due to Light cut
बिजली - फोटो : amar ujala
मंगलवार को तलवल उपकेंद्र पर उपकरणों की मरम्मत का कार्य होने की वजह से करीब पांच घंटे तक बत्ती के गुल रहने से लोग परेशान रहे। गर्मी से बेहाल लोग घरों के बाहर बैठकर बिजली आने का इंतजार करते रहे। बिजली पर आधारित कारोबारियों का धंधे चौपट हो गया। इसको लेकर उपभोक्ताओं में रोष था। उनका कहना था कि विभाग मरम्मत के नाम पर कटौती कर उपभोक्ताओं को परेशानी के आंसू रुला रहा है।
विज्ञापन


सोमवार को अंधऊ उपकेंद्र पर उपकरणों की मरम्मत का कार्य होना था। इसकी वजह से सुबह नौ बजे आपूर्ति ठप कर दी गई। भीषण गर्मी के बीच परेशान लोग बिजली के आने का इंतजार करने लगे। पूरा दिन बीत गया। शाम को पांच बजे के बाद भी आपूर्ति शुरु न होने से पानी को लेकर लोगों की परेशानी बढ़ गई। जिन लोगों के पास विभागीय कर्मियों और अधिकारियों का मोबाइल नंबर था, वह फोन मिलाकर यह पता करने में जुट गए कि आखिरकार कब तक बिजली का दर्शन होगा। रात में नौ बजे आपूर्ति शुरु होने पर परेशान लोगों ने राहत की सांस ली, लेकिन 14 घंटे बाद आपूर्ति शुरु होने के कुछ ही मिनट बाद जगह-जगह फाल्ट का दौर शुरु हो गया।
विज्ञापन


मिश्रबाजार, बड़ीबाग, सिकंदरपुर आदि मुहल्लों में फाल्ट होने से कहीं दस तो कहीं 11 बजे आपूर्ति व्यवस्था बहाल हुई। रात में बिजली आने पर इस भय से कि फिर से बत्ती गुल न हो जाए, लोग पंप चलाकर पानी भरने में जुट गए। मंगलवार को तलवल उपकेंद्र में कार्य होने की वजह से साढ़े चार घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप होने से आम और खास गर्मी से बेहाल रहे। बिजली पर आधारित कारोबारियों का धंधा चौपट हो गया। नाराज उपभोक्ताओं का कहना था कि विभाग उपकरणों की मरम्मत के नाम पर लोगों को परेशानी के आंसू रुला रहा है। प्रकाशनगर उपकेंद्र पर तैनात एसएसओ कमलेश सिंह ने बताया कि कंट्रोल के आदेश पर दिन में साढ़े 11 से पौने पांच बजे तक आपूर्ति बंद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed