फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   People are imprisoned because of cold homes

ठंड के चलते घरों में कैद रहे लोग

Mon, 22 Dec 2014 11:22 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Mon, 22 Dec 2014 11:22 PM IST
विज्ञापन
People are imprisoned because of cold homes
 सोमवार को शीतलहर और कोहरे के चलते जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोग अपने घराें में ही दुबके रहे। कड़ाके की पड़ रही सर्दी के चलते  जिंदगी की रफ्तार थम सी गई।
विज्ञापन


सड़काें पर वाहन रेंगते नजर आए और बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। सर्दी के चलते सड़कों व प्रमुख सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। घने कोहरे के कारण सड़कों पर छोटे-बड़े वाहन रेंगते दिखाई दिए, वहीं रोडवेज की बसें और अन्य वाहन भी कम नजर आए। गांव-गिरांव में लोग ठंडक से बचने के लिए पुआल एवं अलाव जला कर तापते रहे।
विज्ञापन



बता दें रविवार की रात कोहरे की चादर तनने की वजह से सोमवार की सुबह 11 बजे तक धुंध छायी रही। दिन में करीब 12 बजे धूप जरूर निकली, लेकिन कड़ाके की ठंड को कम करने के लिए यह बेअसर रही। हर जगह धुंध की चादर फैली रही। शहर के जिन स्थानों पर अलाव जल रहा था, वहां लोगों की भीड़ लगी रही। राहगीरों की जैसी ही अलाव पर पड़ रही थी, वह वहां रुककर इसका सहारा लेने शुरू कर दे रहे थे। जैसे-जैसे दिन ढलता गया, वैसे-वैसे ठंड का प्रभाव भी बढ़ता गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed