{"_id":"5f453c928ebc3e3ce0627066","slug":"people-angry-with-the-supply-system-staged-a-power-sub-station-ghazipur-news-vns5434008115","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपूर्ति व्यवस्था से नाराज लोगों ने विद्युत उपकेंद्र पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपूर्ति व्यवस्था से नाराज लोगों ने विद्युत उपकेंद्र पर दिया धरना
विज्ञापन
करंडा। स्वाभिमान संगठन के नेतृत्व में दर्जनों गावों के लोगों ने खराब विद्युत आपूर्ति को लेकर सीतापट्टी उपकेंद्र पर प्रदर्शन किया तथा धरना दिया। इसके पूर्व सभी नागाबाबा मंदिर एकत्रे हुए तथा वहां से पैदल सीतापट्टी उपकेंद्र पर पहुंचे। शाम तक धरना चलता रहा। अधिकारियों की ओर से कोई संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने से अगले दिन भी धरना का निर्णय लिया गया।
पहले उपकेंद्र पर पहुंचे लोगों ने आए दिन हो रही बिजली समस्या की जानकारी मांगने लगे। अधिशासी अभियंता अभिषेक चौहान ने मोबाइल पर बताया कि भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से दे पाना बहुत कठिन है। इस पर लोग नाराज हो गये और वहीं पावर हाउस पर दरी बिछाकर बैठ गए। स्वाभिमान संगठन के सदस्य युवा नेता अंकुर कुमार सिंह अनुराग ने कहा कि पिछले पांच महीने से बिजली आपूर्ति बहाल करने का आश्वासन मिल रहा है, लेकिन विभाग की निष्क्रियता से किसान, व्यापारी, छात्र सभी लोग परेशान हैं। बच्चे महिलाएं, बुजुर्ग सभी उमस और गर्मी से बिलबिला रहे हैं। विभाग के लोग चैन से सो रहे हैं। स्वाभिमान संगठन के अध्यक्ष डा देवेश सिंह ने कहा कि आजादी के 73 वर्षों बाद भी लोग बुनियादी सुविधाओं से भी वंचित है। छेत्र के लोगो को बिजली न देकर एक प्रकार से यातना ही दी जा रही। जनता को सरकार से बहुत उम्मीद थी लेकिन अब निराशा ही मिल रही है। प्रदर्शनकारियों में दुर्गेश सिंह सोनू, अमितेश मिश्रा, पंचदेव सिंह, अतिश सिंह सोनू, गोविंद चौधरी, नीलेश दूबे, हवलदार चौधरी, मनीष राय, नित्यानंद पाण्डेय, धीरज, राजू सिंह, मुनेष सिंह, राजेश निषाद, गुलशन कुमार, सुरेन्द्र मोहन, शिवजी सिंह, संतोष दूबे, प्रेमचंद साहनी, शिवबचन बिंद, पुनीत सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्।िथत थे।