फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Pawan Yadav, who died in Chandauli, was a history-sheeter of Shadiabad police station

Ghazipur News: शादियाबाद थाने का हिस्ट्रीशीटर था चंदौली में मृत पवन यादव

Sat, 08 Mar 2025 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Pawan Yadav, who died in Chandauli, was a history-sheeter of Shadiabad police station
खुटवां गांव निवासी पवन यादव (32) की चंदौली जनपद के अली नगर थाना क्षेत्र के नईकोट में बृहस्पतिवार की रात लोहे के राॅड से सिर पर वारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन

पवन यादव नईकोट में खरीदे गए प्लाट पर निर्माण करा रहा था। मृतक शादियाबाद थाने का हिस्ट्रीशीटर था। इसके खिलाफ करंडा थाने में चार शादियाबाद में एक और कोतवाली में एक सहित छह मुकदमा दर्ज है। पवन करंडा थानाक्षेत्र के चर्चित पत्रकार राजेश मिश्रा हत्याकांड में भी आरोपी था।
पवन चंदौली में रहकर प्रापर्टी डीलर का काम करता था। वह अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था। खुटवां गांव स्थित घर पर उसके पिता विनोद यादव, मां लीलावती देवी व पत्नी प्रियंका, पुत्र ऋषभ और पुत्री का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन

पवन अपने गांव खुटवां व आंशिक सौरी गांव से क्षेत्र पंचायत सदस्य भी था। वह चुनाव में निर्विरोध चुना गया था। पवन की ससुराल अलीनगर थाने के जंसो की मड़ई में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन नई कोट गांव के पास खरीदे गए प्लाट पर मकान बनवा रहा था। रात 10 बजे वह टैंकर से पानी लेकर जा रहा था। जंसी की मड़ई यूनियन बैंक से आगे निकला तो नहर पुलिया के पास स्काॅर्पियो सवार बदमाशों ने उसे घेरकर ईंट, सरिया और राॅड से मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed