फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Patients with fever, cold, cough, and typhoid visited the health fair.

Ghazipur News: आरोग्य मेले में बुखार, जुकाम, खांसी और टाइफाइड के आए मरीज

Mon, 21 Sep 2026 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Patients with fever, cold, cough, and typhoid visited the health fair.
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गहमर पर आयोजित जनआरोग्य मेले में मरीज की जांच करतेकम्युनिटी हेल्थ ऑफि
गाजीपुर। जिले के 62 पीएचसी पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें करीब 2300 मरीजों ने पहुंचकर उपचार कराने के साथ दवा प्राप्त किया। करीब 900 मरीज वायरल बुखार, सर्दी, जुकाम, खांसी और टाइफाइड से पीड़ित पहुंचे थे।
विज्ञापन

मरदह विकासखंड के तीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 42 मरीजों ने मेले में पहुंचकर उपचार कराया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मटेहूं में डॉ.संतोष कुमार ने 20, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाडेयपुर राधे में डॉ. आसिफ लारी ने 20 और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अविसहन में डॉ. पप्पू लाल सरोज ने दो मरीजों को देखा। इसमें लीवर, सांस, वायरल बुखार, पेट दर्द, उच्च रक्तचाप और जुकाम और खांसी के मरीज आए थे। नंदगंज नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में पहुंचे 55 मरीजों के स्वास्थ्य की जांच मेडिकल ऑफिसर डॉ. शालिनी भास्कर ने की। जांच के बाद मरीजों को उचित परामर्श देने के साथ आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया। डॉ. शालिनी भास्कर ने बताया कि इन दिनों स्वास्थ्य केंद्र पर डायरिया, वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम समेत मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीज अधिक संख्या में पहुंच रहे हैं। लोगों को बदलते मौसम में साफ-सफाई और खानपान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन

गहमर न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आरोग्य मेले में 30 मरीजों ने उपचार कराया। सीएचओ डॉ. पुष्पेंद्र शर्मा ने बताया कि मरीजों की जांच के अलावा उपचार किया गया। भांवरकोल मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वीरपुर डॉ. चंदन वर्मा ने बताया कि 29 मरीजों का उपचार किया गया। इसमें सर्दी, खांसी, बुखार और डायरिया के मरीज अधिक पहुंचे थे। उधर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुखडेहरा पर 31 मरीजों ने उपचार के साथ दवा प्राप्त किया। एसीएमओ डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि आयोजित जन आरोग्य मेले में पहुंचे मरीजों का चिकित्सकों ने उपचार करने के साथ दवा उपलब्ध कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed