{"_id":"662f38c4559faad3410b7d4c","slug":"patient-died-due-to-neck-compression-while-wearing-handcuffs-in-mental-hospital-in-ghazipur-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur: मेंटल हॉस्पिटल में हाथ में बेड़ी पहनाते समय दब गई मरीज की गर्दन, मौत के बाद लापरवाही का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur: मेंटल हॉस्पिटल में हाथ में बेड़ी पहनाते समय दब गई मरीज की गर्दन, मौत के बाद लापरवाही का लगाया आरोप
Mon, 29 Apr 2024 11:36 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 29 Apr 2024 11:36 AM IST
सार
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में मेंटल हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो गई। घरवालों ने आरोप लगाया कि इलाज कर रहे पिता-पुत्र हाथ में बेड़ी पहना रहे थे, इसी दौरान मरीज की गर्दन दबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
सहारा जन कल्याण मेंटल हॉस्पिटल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर जिले के मदनपुरा रोड स्थित सहारा जन कल्याण मेंटल हॉस्पिटल में रविवार को एक मरीज की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि इलाज कर रहे पिता-पुत्र द्वारा मरीज के हाथ में बेड़ी पहनाई जा रही थी। इसी दौरान गर्दन दब जाने से ये घटना हुई है। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
बिहार के जिला भभुआ (कैमूर) के दुर्गावती थाना क्षेत्र के खामिद गांव निवासी परमहंस राम के बेटे विकास कुमार (23) की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। परिवार के लोग इलाज के लिए उसे जमानिया में मदनपुरा रोड स्थित सहारा जन कल्याण मेंटल हॉस्पिटल में लेकर रविवार को पहुंचे। युवक के परिजन इलाज करने वाले पिता-पुत्र पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
उनका आरोप है कि इलाज करने वाले विजय नारायण पाठक और उसके बेटे सुनील पाठक ने मरीज को बेड़ी पहनाने की कोशिश की। विकास की गर्दन उन लोगों ने पकड़ी थी। गला दब जाने से विकास की मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर सीओ अनूप सिंह और प्रभारी निरीक्षक श्यामजी यादव, चौकी प्रभारी बालेंदर घटनाथल पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया है।