फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Pathankot attack blew ex Pakistani flag in protest

पठानकोट हमले के विरोध मंे पूर्व सैनिकों ने फूंका पाकिस्तानी झंडा

Mon, 11 Jan 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर Updated Mon, 11 Jan 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
Pathankot attack blew ex Pakistani flag in protest
पूर्व सैनिकों और ग्रामीणों ने रविवार को आतंकवादियों को प्रश्रय देने पर
विज्ञापन
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का पुतला और पाकिस्तान का झंडा जलाया गया। उतरौली भूतपूर्व सैनिक कल्याण सेवा समिति के परिसर में आयोजित इस समारोह में पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। 


पुतला दहन के बाद हुई सभा में पूर्व सैनिक सेवा समिति के अध्यक्ष कैप्टन वीवी सिंह ने कहा कि भारतीय सेना पर पूरे  देश के लोगों को गर्व है। आतंकवादी  चाहे जितनी कोशिश कर लें वे अपने मकसद में कामयाब नहीं होंगे। पाकिस्तान ने आतंकवाद को शह देना नहीं बंद किया तो एक दिन खुद बरबाद हो जाएगा।


 इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष शिव विलास सिंह ने कहा कि अब समय आ गया है कि सरकार पाकिस्तान के साथ या स्थायी शान्ति कायम करें या उसके साथ दो दो हाथ करने के लिए सेना को खुली छूट दे।


इस दौरान पूर्व सैनिकों और ग्रामणों ने शहीद जवानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की। इस मौके पर यदुनाथ राय,  बुच्चन सिंह, जनार्दन सिंह, परशुराम यादव, अनिल सिंह, सुग्रीव चौधरी, रमाकांत  पांडेय, रामाश्रय पांडेय, रामइबाल सिंह ,राममूरत सिंहआदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed