{"_id":"a4cf89521639708ca555c1b5f9e46a4c","slug":"passers-by-waterlogging-difficult-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलभराव से राहगीरों को मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलभराव से राहगीरों को मुश्किल
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Sun, 30 Aug 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
पैदल चलने वाले लोगों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ा। रविवार को करीब 20 मिनट हुई बारिश से शहर की अधिकांश सड़कों पर पानी लग गया। सलकेनाबाद, महुआबाग, पीरनगर, मिश्रबाजार, ददरीघाट, महाजनटोली, रौजा, खोवामंडी सहित अन्य सड़कें झील के रूप में तब्दील हो गई। इसकी वजह से इन मार्गों पर आवागमन करने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जो लोग वाहनों से आवागमन कर रहे थे, वे तो आसानी से पानी के बीच से निकल गए। लेकिन जो पैदल थे, उन्हें मजबूरीवश गंदे पानी के बीच से आना-जाना पड़ा। नालियां जाम होने से कई स्थानों पर नाली का कूड़ा-कचरा भी पानी में तैर रहा था। सबसे खराब हालत फुल्लनपुर और जलनिगम कालोनी मार्ग की रही। सड़क के गड्ढों में पानी भर गया था। कई स्थानों की स्थिति यह थी पटरियां भी पूरी तरह से पानी से घिर गई थी। तेज रफ्तार वाहनों के गुजरने के दौरान पैदल आवागमन करने वालों पर गंदे पानी का छींटा पड़ता रहा। कई स्थानों पर मार्गों पर लगे पानी में बच्चे दौड़ लगाते और तेज रफ्तार में साइकल चलाकर मौज-मस्ती करते नजर आए।
विज्ञापन