फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   passenger reached to station before time in ghazipur

ट्रेन छूटने के डेढ़ घंटे पहले ही पहुंच गए थे 391 यात्री

Wed, 03 Jun 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
passenger reached to station before time in ghazipur
गाजीपुर। गाजीपुर सिटी स्टेशन से 02219 गाजीपुर सिटी आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल सुहेलदेव एक्सप्रेस स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-एक से अपने निर्धारित समय 17:20 बजे पर चलाई गई। 1490 यात्री वहन क्षमता की इस ट्रेन में सवार होने के लिए कुल 391 यात्री ट्रेन छूटने के डेढ़ घंटे पहले स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार पर पहुंच गए थे।
विज्ञापन

रेलवे सुरक्षा बलकी सहायता से दो पंक्तियों में यात्रियों का उचित यात्रा टिकट देखने के बाद स्टेशन परिसर में प्रवेश दिया गया जहां पहले से तैनात वाणिज्य विभाग के कर्मचारियों की टीमों ने क्रमश: थर्मल स्कैनिंग एवं टिकट जांच की। सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए ट्रेन में चढ़ाया गया। कोई भी यात्री बीमार या इन्फेक्टेड नहीं मिला। इसके पूर्व गाजीपुर सिटी स्टेशन एवं प्लेटफार्म की डीप क्लीनिंग और सेनेटाइजेशन किया गया था। सुहेलदेव एक्सप्रेस के रैकों को भी कोरोनॉ वायरस से प्रोटेक्ट करने के मानकों के अनुसार सेनेटाइजेशन के बाद प्लेटफार्म सं-एक पर प्लेस किया गया था। इस अवसर स्टेशन पर प्रबंधन को चाक-चौबंद रखने के लिएस्टेशन अधीक्षक, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक, मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक, प्रभारी रेलवे सुरक्षा बल, रेलवे सुरक्षा बल के जवान एवं राजकीय रेलवे पुलिस के जवान तथा वरिष्ठ पर्यवेक्षक उपस्थित थे। इसके पूर्व आज सुबह 9:30 बजे गाड़ी सं. 02220 आनंद विहार टर्मिनल-गाजीपुर सिटी स्पेशल सुपरफास्ट एक्सप्रेस 441 यात्रियों को लेकर गाजीपुर सिटी स्टेशन पहुंची थी। सभी यात्रियों ने कोविड-19 प्रोटोकॉलका पालन करते हुए फेस मास्क पहना हुआ था। स्वास्थ्य जांच के बाद यात्रियों को स्टेशन से बाहर निकाला गया। कोई भी यात्री बीमार या इन्फेक्टेड नहीं मिला। स्टेशन पर आपात कालीन व्यवस्था केतहत एंबुलेंस की व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed