फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Party workers are the backbone of the party: Poonam

कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं : पूनम

Thu, 20 Aug 2026 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
Party workers are the backbone of the party: Poonam
बाराचवर मे काग्रेंस की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते एआईसीसी पर्यवेक्षक पूनम पासवान। सं
मुहम्मदाबाद। बाराचवर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से संगठन सृजन अभियान के तहत ब्लॉक पदाधिकारियों एवं बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक बृहस्पतिवार को बाराचवर स्थित एक मैरिज हॉल में आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि एआईसीसी की पर्यवेक्षक पूनम पासवान ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। अगर वह किसी लक्ष्य को हासिल करने का संकल्प ले लें तो कोई भी कार्य असंभव नहीं है।
विज्ञापन

वरिष्ठ नेता डॉ. जनक कुशवाहा ने पार्टी को मजबूत बनाने की अपील की। जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ता जुट जाएं। प्रदेश की जनता इस जनविरोधी सरकार से निजात पाना चाहती है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह, रविकांत राय, संदीप विश्वकर्मा, ज्ञानप्रकाश सिंह, झुन्ना शर्मा, उमाशंकर सिंह, उदित नारायण राय, नसीम हसन, बृजेश सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष ग्यासुद्दीन अंसारी तथा संचालन महासचिव सतीश उपाध्याय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed