फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Papa, wake up, why have you slept so long?

Ghazipur News: पापा उठिए, क्यों इतनी देर तक सोए हैं...

Sun, 04 Aug 2024 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Papa, wake up, why have you slept so long?
दुल्लहपुर। मध्यप्रदेश के कटनी से रविवार को जफर गांव के हनौता मौजा में ट्रक चालक का शव पहुंचा। चालक की शनिवार को सर्पदंश से मौत हो गई थी। पुत्रियां बिलखते हुए कह रही थीं कि पापा उठिए, क्यों इतने देर तक सोए हैं। यह सुनकर लोगों का कलेजा फटा जा रहा था।
विज्ञापन

जफरपुर गांव के हनौता मौजा निवासी चालक मुन्ना यादव (40) ट्रक चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते थे। वह ट्रक से अनाज लेकर मध्यप्रदेश के कटनी गए थे। वहां से उन्हें कोयला लेकर आना था। तीन जुलाई की शाम वह ट्रांसपोर्ट कार्यालय में सो रहे थे। सांप उनके सीने पर चढ़ गया। नींद खुली और उन्हाेंने सर्प को झटक कर फेंक तो दिया, लेकिन सांप ने उन्हें कई जगह काट लिया, जिससे उनकी मौत हो गई। ट्रांसपोर्ट संचालक और अन्य चालक साथियों ने शव का मध्य प्रदेश के कटनी में ही पोस्टमार्टम कराया। एंबुलेंस से शव गांव पहुंचते ही लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों ने बताया कि कई माह से ट्रक घर पर ही खड़ा था। चार दिन पूर्व वह ट्रक पर अनाज लेकर मध्य प्रदेश गए थे। पत्नी मनसा देवी को रोता बिलखता देख हर किसी आंख भर आ रही थी। पुत्रियां खुशबू, खुशी, रुचि, आरती बिलखते हुए बस एक ही बात कह रही थी पापा उठिए, क्यों इतने देर तक सोए हैं। लोग सांत्वना देने में जुटे हुए थे।
विज्ञापन



0000000
छह माह पूर्व बड़े भाई का हुआ था निधन
दुल्लहपुर। ट्रक चालक मुन्ना यादव पांच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। आठ फरवरी को उनके बड़े भाई नरेंद्र यादव की बिहार के एक ढाबा पर हृदयगति रुकने से मौत हो गई थी। सबसे बड़े भाई सुरेंद्र यादव भी चालक हैं। चौथे नंबर के भाई मिठाई यादव घर पर रह कर बोलेरो चलाते हैं। जबकि सबसे छोटे भाई जनार्दन यादव केरल में एक कंपनी में काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed