{"_id":"572f7b6d4f1c1b0b5c5cd0a0","slug":"pantoon-bridge-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीपा में छेद, पांटून पुल बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीपा में छेद, पांटून पुल बंद
ब्यूरो, अमर उजाला,गाजीपुर
Updated Sun, 08 May 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमानिया। जमानिया को धरम्मरपुर से जोड़ने वाला पांटून पुल रविवार की दोपहर करीब ढाई बजे खोल दिया गया। एक पीपे में छेद होने के कारण उसे हटाया गया है। इससे आवागमन बाधित हो गया है और लोगों को नाव से गंगा नदी पार करना पड़ा।
पिछले एक दशक से जिन पीपों से पुल बनाया जा रहा है, वे जर्जर हो चुके हैं। इस साल भी उसी से पुल ब नाया गया। इस वर्ष नदी में पानी कम होने के कारण डूबे हुए पीपा से जमानिया की ओर से 10वां पीपा लड़ने लगा, जिससे उसमें छेद हो गया। अब पानी भरने के कारण पीपा बैठने लगा है। ऐसे में एहतियातन उसे हटाना जरूरी हो गया है। पुल पर तैनात मेठ जमवंत सिंह यादव की सूचना पर रविवार को अधिकारियों ने पीपे को बदलने का निर्देश दिया। इस संबंध में अधिशाषी अभियंता कन्हैया झा ने बताया कि पानी कम हो जाने से पहले से डूबे हुए पीपा से दस नंबर पीपा लड़ रहा था। इस कारण से उसमें छेद हो गया और पानी भर गया जिससे घटना होने की आशंका थी। इसको देखते हुए पीपा पुल को खोलने का निर्देश दिया गया है जिसे देर शाम या सोमवार की सुबह तक सामान्य रूप से चालू कर दिया जाऐगा।