फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   panchayat chunav

बिना घमासान के ही धराशायी हो गए महारथी

Fri, 05 Mar 2021 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Mar 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
panchayat chunav
कासिमाबाद। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में शासन की ओर से जारी नई आरक्षण व्यवस्था से विकासखंड की तस्वीर अभी से बदली-बदली नजर रही है। विकासखंड में 1995 से दर्जनों ऐसी ग्राम पंचायतें हैं जो अधिकांश पिछड़ी जाति या अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रही हैं। इस बार तस्वीर पूरी तरह से उलट गई है। यही कारण है कि इस बार के चुनाव में तमाम महारथी बिना घमासान किए ही धराशायी हो गए हैं। मालूम हो कि विकासखंड में 2015 से पूर्व कुल 84 ग्राम पंचायतें थीं। नए परिसीमन और आरक्षण व्यवस्था में 15 ग्राम पंचायतें 2015 में नई बनाई गई थी। ऐसे में विकासखंड में कुल 99 ग्राम पंचायतें अस्तित्व में आई। इस बार की आरक्षण व्यवस्था में जयरामपुर भगवल अनुसूचित जनजाति की महिला के साथ सलेमपुर एवं जीयनपुर ग्राम पंचायतें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित की गई है। इसी तरह अनुसूचित महिला के लिए आठ एवं 14 सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की गई है। इस बार नौ सीट पिछड़ी जाति महिला के लिए तो 18 पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित की गई है। यहां पर 15 सीट महिलाओं के लिए आरक्षित है तो 32 सीट अनारक्षित रखी गई है। ब्लाक में सबसे ज्यादा चर्चा अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित तीन सीटों के लिए हो रही है। चर्चा है कि जिले में अनुसूचित जनजाति के लोगों का जाति प्रमाण पत्र शासन द्वारा नहीं बनाए जाने का आदेश है। इस आदेश के तहत इन तीनों ग्राम पंचायतों के उम्मीदवारों को जाति प्रमाण पत्र बनवाने में दिक्कतें आएंगी। तहसीलदार विराग पांडेय ने बताया कि 1356 से 59 फसली की खतौनी के साथ टीसी, अंक प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल एवं शपथ पत्र देने के बाद इन जातियों के लिए जाति प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed