फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Oxygen park will be built on 11 hectare land in Muhammadabad

Ghazipur News: मुहम्मदाबाद में 11 हेक्टेयर जमीन पर बनेगा ऑक्सीजन पार्क

Sat, 13 Jul 2024 01:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
Oxygen park will be built on 11 hectare land in Muhammadabad
गाजीपुर। जनपद में ऑक्सीजन पार्क के निर्माण की कवायद चल रही है। इसके लिए मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास 11 हेक्टेयर जमीन चिह्नित की गई है।
विज्ञापन

यूपीडा (उप्र एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकारण) की ओर से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास ऑक्सीजन पार्क बनाया जाएगा, जिसमें फलदार, छायादार पौधों का रोपण किया जाएगा। इनमें हर्बल पौधों को भी रोपित किया जाएगा। खास बात यह है कि सबसे ज्यादा ऑक्सीजन देने वाले पौधों का रोपण अधिक किया जाएगा। इनमें पीपल, नीम, बरगद और तुलसी शामिल है। इन तीनों पेड़ों में पीपल 24 घंटे में 22 घंटे तक ऑक्सीजन देता है। इसलिए इसकी संख्या अधिक रहेगी। वहीं यूपीडा की ओर से तय किया गया कि है कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे टोल प्लाजा बिल्डिंग के पीछे की ओर ऑक्सीजन पार्क का निर्माण होगा। इसके लिए 11 हेक्टेयर जमीन को चिह्नित करके वन विभाग को पत्र भेज दिया गया है। अब तक जनपद में एक भी ऑक्सीजन पार्क नहीं है।
विज्ञापन

0000
ये सुविधाएं रहेंगी मौजूद
गाजीपुर। ऑक्सीजन पार्क को काफी आकर्षक बनाया जाएगा। हरियाली के बीच रात के समय इसको भव्य लाइटिंग के जरिए सजाने की योजना है। पाथ-वे के साथ ही पेयजल, प्रकाश, शौचालय आदि की सुविधा रहेगी। बैठने के लिए जगह-जगह बेंच लगाई जाएगी। यहां पौधों को रोपित करने के साथ ही घास भी लगाई जाएगी, जिस पर बैठकर लोग प्राकृतिक सानिध्य में योग की विभिन्न क्रियाएं करके तन और मन को स्वस्थ रख सकेंगे। साथ ही सकारात्मक ऊर्जा का एहसास कर सकेंगे। साथ ही बच्चों के लिए झूले लगाए जाएंगे, जिसमें स्लाइडिंग, स्विंग टायर और गोल चकरी विशेष रूप से शामिल है। वन विभाग का दावा है कि ऑक्सीजन पार्क में सभी बुनियादी सुविधाओं को मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद को मिलेगा पिकनिक स्पॉट
गाजीपुर। यदि पिकनिक स्पॉट की लिहाज से बात करे तो जिले में ऐसे स्थानों की काफी कमी है। लोगों को टीस सताती है कि काश, जिले में कोई ऐसा पिकनिक स्पॉट होता, जहां सुकून के दो-चार पल बिताए जा सकते। ऑक्सीजन पार्क पिकनिक स्पॉट के रूप में भी उभरेगा। यहां छुट्टी के दिनों में लोग सपरिवार पिकनिक का लुत्फ उठा सकते हैं।

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के पास ऑक्सीजन पार्क का निर्माण होगा। इसके लिए लिए यूपीडा की ओर से 11 हेक्टेयर जमीन चिह्नित कर लिया गया है। ऑक्सीजन पार्क का निर्माण होने से जिले में पर्यावरण को संरक्षित रखने की मुहिम को काफी बल मिलेगा।-विवेक यादव, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed