फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Owaisi came to condole the death of Mukhtar Ansari

Ghazipur : मुख्तार अंसारी की मौत पर शोक जताने आए ओवैसी, सूचना मिलते ही लगा समर्थकों का जमावड़ा

Mon, 01 Apr 2024 01:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 01 Apr 2024 01:12 AM IST
सार

वह लखनऊ से सीधे मुहम्मदाबाद में सांसद अफजाल अंसारी के फाटक स्थित आवास पर पहुंचे। खबर लगने पर समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। 

विज्ञापन
Owaisi came to condole the death of Mukhtar Ansari
मुख्तार अंसारी की मौत पर शोक जताने पहुंचे असदुद्दीन ओवैसी - फोटो : संवाद

विस्तार

एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भी मुख्तार अंसारी की मौत पर शोक जताने रविवार की देर रात पहुंचे। वह लखनऊ से सीधे मुहम्मदाबाद में सांसद अफजाल अंसारी के फाटक स्थित आवास पर पहुंचे। पूर्व से खबर लगने पर समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। 

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्तार अंसारी के भतीजे व विधायक शोहेब अंसारी ने माइक लेकर लोगों से जाने की अपील की। उधर, पुलिस ने फिर से फाटक के पास बैरिकेडिंग कर दी है। साथ ही फोर्स तैनात कर दी है  और मीडिया कर्मियों को भी बैरिकेडिंग के बाहर किया गया। 

ओवैसी के आने की सूचना पर लगी भीड़ से विधायक सुहैब ने की घर जाने की अपील 
मुख्तार अंसारी के आवास पर रविवार की आधी रात में असदुद्दीन ओवैसी के आने की सूचना पर भीड़ बढ़ गई। इस दौरान भीड़ को देख मुख्तार अंसारी के बड़े भाई सिबगतुल्लाह अंसारी के बेटे व विधायक सुहैब अंसारी ने लोगों से घर जाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed