फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   over load vehical

हमीद सेतु पर ओवरलोड वाहनों के संचालन पर रोक की मांग

Wed, 14 Oct 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
over load vehical
गाजीपुर। वीर अब्दुल हमीद सेतु पर ओवरलोड वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने के लिए छात्र नेताओं ने बुधवार को सीएम को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा। साथ ही रेवतीपुर ब्लाक की जर्जर सड़कों के पुनर्निर्माण की मांग भी की गई। वहीं, तीन दिन के अंदर आवागमन पर रोक नहीं लगाए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पंकज उपाध्याय ने जिलाधिकारी से वार्ता के दौरान कहा कि ओवरलोड वाहनों के कारण बार-बार सेतु की बैरिंग टूट रही है। जिसके चलते सेतु को बंद कर दिया जा रहा है। इससे गंगा पार रहने वाले लोगों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट जाता है। कहा कि अगर तीन दिनों के अंदर रात में ओवरलोड का खेल प्रशासन बंद नहीं कराता तो क्षेत्र की जनता सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होगी।
विज्ञापन

उन्होंने ताड़ीघाट बारा रोड के तमाम संपर्क मार्ग जैसे कालूपुर से युवराजपुर, पटकनिया, रामपुर संपर्क मार्ग, सुहवल थाना कोल्हूवीर बाबा से भिक्कीचौरा बबाड़ा संपर्क मार्ग, सुहवल शिवाला से हरिश्चंद्रपुर बिक्कीचौरा संपर्क मार्ग, सुहवल से युवराजपुर संपर्क मार्ग, सुहवल से गौरा पटकनिया संपर्क मार्ग, टीबी रोड से पकड़ी संपर्क मार्ग को तत्काल बनवाए जाने की मांग की। पूर्व महामंत्री पप्पू नेता ने कहा अनदेखी जिला प्रशासन को महंगी पड़ेगी। वर्तमान अध्यक्ष अनुज कुमार भारती ने कहा कि जनता कि लड़ाई अब छात्र संघ लड़ेगा। बाबर अंसारी ने कहा कि लूट के खेल के कारण क्षतिग्रस्त हो रहे पुल को बचाना है। पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने कहा कि हमीद सेतु की लड़ाई आर-पार तक की लड़ी जाएगी। इस मौके पर वर्तमान महामंत्री प्रवीण विश्वकर्मा, विकास सिंह, शशांक उपाध्याय, अभिषेक राय, रोहित खरवार, अनुराग यादव, संदीप खरवार, सौरभ श्रीवास्तव, विशाल रावत, मन्नान अंसारी, जमील बाबा, पप्पू कुमार, अफ्ताब आलम, मनीष खरवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed