{"_id":"63fa56fc0b674adb76033c24","slug":"outraged-over-the-closure-of-the-cut-on-the-forelane-work-stopped-ghazipur-news-c-20-1-78764-2023-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: फोरलेन पर बने कट के बंद होने पर ग्रामीण आक्रोशित.","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: फोरलेन पर बने कट के बंद होने पर ग्रामीण आक्रोशित.
विज्ञापन
लिंक मार्ग पर जाने के लिए एक किमी जाना पड़ेगा घुमकर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिरनो। थाना क्षेत्र भड़सर बाजार में वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन के किनारे हो रहे नाला निर्माण में अवरोध पैदा कर रहे मकानों को जेसीबी से शुक्रवार को गिरा दिया गया। यहीं नहीं फोरलेन पर बने कट को बंद कर दिया गया। ऐसे में अब ग्रामीणों को सैदपुर और बेदबिहारी पोखरा जाने वाले लिंक मार्ग पर पहुंचने एक किमी घुमकर जाना पड़ेगा। इससे आक्रोशित ग्रामीण नाराज होकर कार्य रोकने लगे, जिस पर पुलिस ने लाठी भांजकर सबको खदेड़ दिया।
एनएचआई की टीम वाराणसी- गोरखपुर फोरलेन के किनारे नाले का निर्माण में रूकावट बन रहे भवनों को गिरवाना शुरू कर दिया गया है। इन भवनों की क्षतिपूर्ति का भुगतान हो चुका है, बावजूद उन भवनों हटाया नहीं गया था। तब एक भवन स्वामी पृथ्वीपुर निवासी लल्लन यादव ने विरोध जताते हुए कहा कि करीब दो वर्ष से सिर्फ कागजी खानापूर्ति की जा रही है। पैसा अभी तक नहीं मिला है, बावजूद मकान जबरदस्ती गिरा दिया गया है। इधर भड़सर चौराहे पर बने कट को भी बंद किया जा रहा था। इसकी जानकारी होते ही ग्रामीण विरोध करने के लिए मौके पर पहुंच गए और काम रोकवाने लगे। इस पर वहां मौजूद पुलिस टीम ने खदेड़कर ग्रामीणों को भगाया। वहीं भाजपा नेता रामलाल सिंह को हिरासत में ले लिया। इसके बाद ग्रामीण और उग्र हो गये।
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार प्रदेश के मंत्रियों और जिला अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। बावजूद वाराणसी-गोरखपुर के बीच मात्र यहीं एक चौराहा था, जहां पर ओवरब्रिज का बनना अतिआवश्यक है, जिस पर बार बार आश्वासन मिलता रहा। ऐसे में अब ग्रामीणों बेदबिहारी पोखरा और सैदपुर जाने वाले लिंक मार्ग तक पहुंचने के लिए एक किलोमीटर घुमकर जाना पड़ेगा। इधर ग्रामीणों के आक्रोशित होने की सूचना सदर एसडीएम प्रतिभा मिश्रा पहुंची और समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
एसडीएम ने बताया कि आवागमन में होने वाली समस्या को निस्तारित कर फुट ब्रिज का निर्माण करा दिया जाएगा। इधर भाजपा नेता कुवंर रमेश सिंह ने बताया कि गाजीपुर और मऊ के बीच में भड़सर बाजार है, जहां पर यहीं एक सिर्फ चौराहा था। ओवरब्रिज बनाने के लिए कई बार मुख्यमंत्री से लेकर गोरखपुर एनएचआई के पीडी और पदाधिकारियों से बात हुई और पत्र भी दिया गया। बावजूद आज जबरदस्ती इस को बंद कर दिया गया है। बंद कट को खुलवाने के लिए संघर्ष किया जाएगा। यहीं नहीं 27 फरवरी को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर समस्याओं को अवगत कराते हुए पत्र दिया जाएगा।