{"_id":"6a68fa8b3810260586035559","slug":"outrage-over-unscheduled-power-cuts-three-hour-sit-in-protest-held-at-the-substation-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-156998-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: अघोषित बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा उपकेंद्र पर तीन घंटे किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: अघोषित बिजली कटौती पर फूटा गुस्सा उपकेंद्र पर तीन घंटे किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
अघोषित बिजली कटौती के विरोध में करंडा के सीतापट्टी बिजली उपकेंद्र पर धरना देते लोग-संवाद
करंडा। अघोषित बिजली कटौती और लगातार ट्रिपिंग से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को सीतापट्टी विद्युत उपकेंद्र पर दिन में 10.30 बजे से दिन में 01.30 बजे तक करीब तीन घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया।
अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा युवा के तत्वावधान में प्रदर्शनकारियों ने उपकेंद्र का ताला बंद कर बिजली निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में अधिशासी अभियंता सुधाकर सिंह के आश्वासन पर धरना समाप्त हुआ।
प्रदर्शनकारियों का कहना था कि क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती और ट्रिपिंग से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही, जिससे धान की खेती प्रभावित हो रही है। उन्होंने उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए बिजली व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की। धरने की सूचना मिलने पर बिजली निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से वार्ता की।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता सुधाकर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही सीतापट्टी उपकेंद्र पहुंचकर विद्युत आपूर्ति सामान्य करा दी गई तथा आवश्यक सुधारात्मक कार्य भी कराया गया। उनके आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त कर दिया। धरना देने वालों में राजकुमार सिंह, अभय सिंह, मोनू सिंह, राघवेंद्र सिंह, मंतोष पांडेय, अतुल शर्मा, वीरबल यादव, अजीत सिंह आदि शामिल रहे।