{"_id":"5e2b3c9b8ebc3e4b0d6bda21","slug":"other-ghazipur-news-vns5069597173","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत कन्या महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत कन्या महोत्सव
विज्ञापन
गाजीपुर। बेटी बचाओ -बेटी पढाओ योजना अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव के तहत शुक्रवार को जिला महिला अस्पताल में नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने कन्या और उसकी मां को माला पहनाकर सम्मानित कर उन्हें बधाई पत्र एवं उपहार दिया। श्रीमती अग्रवाल ने बताया कि 24 से 31 जनवरी तक कन्या जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इसके तहत जिले और ब्लाक स्तर के सभी सीएचसी तथा पीएचसी पर होगा। प्रत्येक माह बालिका के जन्म पर गौरव सम्मान पत्र, बधाई पत्र और उपहार देने की गतिविधियां आयोजित की जानी है। इसी क्रम में आज महिला जिला अस्पताल में बालिका के जन्म पर इसकी मां को सम्मानित कर उपहार दिया गया है। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. जीसी मौर्या, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल कुमार सोनकर और महिला सीएमएस मौजूद रहीं।
गौरव सम्मान पत्र और बधाई पत्र दिया जाएगा
गाजीपुर। बेटी बचाओ- बेटी पढाओं योजना अंतर्गत दिनांक 24.01.2020 से 31.01.2020 तक कन्या जन्म उत्सव मनाए जाने के संबंध में उत्सव और अभियान जिले तथा ब्लाक स्तर पर सीएचसी, पीएचसी पर आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सभी सीएचसी और पीएचसी पर आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में कन्या जन्मउत्सव मनाने का सांस्कृतिक अभियान छेड़ना प्रत्येक माह बालिका के जन्म पर गौरव सम्मान पत्र, बधाई पत्र और उपहार देने की गतिविधियां आयोजित की जानी है।
....