फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Organized contemplation camp of democracy fighters

लोकतंत्र सेनानियों का चिंतन शिविर का आयोजन

Mon, 21 Nov 2022 04:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Nov 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Organized contemplation camp of democracy fighters
आपातकाल के दौरान साल 1975 में जेल जाने वाले लोकतंत्र रक्षक सेनानियों के चिंतन शिविर का आयोजन रविवार को मरदह क्षेत्र के तेजपुरा गांव में हुआ। यह आयोजन प्रेम सिंह की ओर से कराया गया। कार्यक्रम में तीन प्रस्तावों पर खास तौर पर चर्चा हुई और उन्हें ध्वनिमत से पारित किया गया।
विज्ञापन

इन प्रस्तावों में लोकतंत्र सेनानियों को स्वतंत्रता सेनानियों जैसी सुविधाएं देने के लिए लड़ाई का आगाज करने पर मंत्रणा हुई। इसके अलावा उन संगठनों से जवाब तलब करने पर भी चर्चा हुई जो लोकतंत्र सेनानियों की हिफाजत का दावा तो खूब करते हैं लेकिन हकीकत में इससे ठीक उलट हैं। साथ ही उन तमाम साथियों के लिए संघर्ष करना जो लालफीताशाही का शिकार होकर अधिकृत सहूलियतों से पीछे छूट गए। उन्हें न तो पेंशन मिली और न उनकी अर्जी पर कोई कार्रवाई हुई।
विज्ञापन

चिंतन शिविर इस संकल्प के साथ समाप्त हुआ कि आपातकाल जैसी स्थितियां फिर पैदा हुईं तो फिर जेल भरेंगे। शिविर में मऊ, आजमगढ़ और गाजीपुर के लोकतंत्र सेनानी मौजूद रहे। जिनमें जगन्नाथ सिंह, मिथिलेश सिंह, रमाशंकर सिंह, अवध भूषण, टीएन राय, ओमप्रकाश सिंह समेत अन्य लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed