फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Organically in the village of Gazipur Udharnpur

गाजीपुर के उधरनपुर गांव में बवाल

Sun, 03 Jan 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर Updated Sun, 03 Jan 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Organically in the village of Gazipur Udharnpur
रेवतीपुर थाने के उधरनपुर गांव की भरटोली में शनिवार की सुबह मछली मारने के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई और गोलियां चलीं। इसमें दोनों पक्षों के कुल 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन झोपड़ियों में आग
विज्ञापन


लगा दी गई। घटना को चुनावी रंजिश का नतीजा बताया जा रहा है। गोली से घायल तीन व्यक्तियों को वाराणसी के लिए रेफर किया गया है। इस घटना से बस्ती में तनाव है। पुलिस अधीक्षक रामकिशोर ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। एहतियातन गांव में पुलिस बल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन


उधरनपुर गांव की भरटोली के फूलचंद चौधरी के पास एक पोखरी का पट्टा है। वे इसमें मत्स्य पालन करते हैं। गांव के ही झूरी राजभर के परिवार के कुछ लड़के शुक्रवार को पोखरी में मछली मारने लगे। फूलचंद ने मछली मारने से
विज्ञापन
विज्ञापन


मना किया था तो विवाद शुरू हो गया। दोनों पक्षों के लोगों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई करके दोनों पक्षों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। शनिवार को सुबह झूरी राजभर अलाव ताप रहे थे। उसी समय फूलचंद

के पक्ष के लोग आए और मछली मारने से रोकने पर आपत्ति की। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। दोनों पक्षों के लोग वहां लाठी-डंडे, बल्लम और असलहे लैस होकर पहुंच गए और जमकर मारपीट हुई। कई राउंड गोलियां भी चलीं।

उत्तेजित लोगों ने रघुनाथ पटेल, दीना पटेल और बेचन राम की रिहायशी झोपड़ियां जला दीं। मारपीट में श्रीकांत चौधरी (14), झूरी (55), सत्येंद्र पटेल (27), रवि चौधरी (12), विशाल पासवान (13), भालो मती (60), उर्मिला पासवान

(60) घायल हो गये। इनमें झूरी, सत्येंद्र पटेल और रवि चौधरी को गोलियां लगी हैं। वहीं दूसरे पक्ष के फूलचंद चौधरी (55), उनकी पत्नी पचवंती देवी (50), शशि कुमार राय (55), पंकज राय (35), तेजू राय (26) गंभीर रूप से घायल

हो गए हैं। सूचना मिलने ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। रवि, झूरी और सत्येंद्र की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया है। पुलिस अधीक्षक राम किशोर, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिदौदिया, पुलिस उपाधीक्षक जमानिया अनिल कुमार पीएसी भी मौका मुआयना करने पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों गुटों में प्रधानी चुनाव को लेकर मनमुटाव था।


मारपीट की यह घटना मछली मारने के विवाद को लेकर हुई है।  एसपीआरए पुलिस बल के साथ गांव में कैंप कर रहे हैं। जो भी दोषी होगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस की लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।-रामकिशोर, पुलिस अधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed