फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Opposition parties doing politics by misleading the public

जनता को दिग्भ्रमित कर राजनीति कर रहे विपक्षी दल

Tue, 30 Aug 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Opposition parties doing politics by misleading the public
जनभारत सरकार की योजनाओं का लाभ आम आदमी को पारदर्शिता के साथ बिना भेदभाव के मिल रहा है। सरकार के कार्यों से हताश विपक्षी राजनीतिक दलों की तरफ से जनता को दिग्भ्रमित कर राजनीति की जा रही है। यह बातें केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी ने मंगलवार को भाजपा कार्यालय पर लोकसभा प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत पार्टी के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा किन्ही कारणों वश जिन लोकसभा सीटों को नहीं जीत सकी वह सीटें भी 2024 में पार्टी की झोली में सरकार की उपलब्धियों तथा कार्यकर्ताओं के मेहनत के बल पर होंगी। आज देश का कोई ऐसा व्यक्ति नहीं है जिसने सरकार की योजनाओं का लाभ न लिया हो। लोकसभा प्रभारी सुशील उपाध्याय ने सबके प्रति आभार प्रकट किया। लोकसभा संयोजक कृष्णबिहारी राय ने बैठक का वृत्त लिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक शिवपूजन राम, ओमप्रकाश राय, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, पंकज सिंह चंचल, डा. मुराहु राजभर, प्रो. शोभनाथ यादव, विनोद अग्रवाल, श्यामराज तिवारी, अखिलेश सिंह, सोमारू चौहान, राजेश भारद्वाज आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह तथा संचालन अवधेश राजभर ने किया।
विज्ञापन

आपसी सद्भाव और समरसता है बढ़ती
शहर के एक पैलेस में मंगलवार को लोकसभा प्रवास पर आईं केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कमलावती सिंह, जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, सुशील उपाध्याय और कृष्णबिहारी राय एवं कार्यकर्ताओं सहित टिफिन बैठक में साथ-साथ दोपहर का भोजन किया। कहा कि हमारी पुरानी सभ्यता एक साथ बैठकर भोजन करने की रही है। इससे आपसी सद्भाव और समरसता बढ़ती है। एक-दूसरे के प्रति समर्पण का भाव पैदा होता है। टिफिन बैठक में सभी मोर्चों के प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed