फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Opposition expressed lock

तालाबंद कर जताया विरोध

Fri, 23 Jan 2015 11:20 PM IST
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर
संवाददाता, अमर उजाला, गाजीपुर Updated Fri, 23 Jan 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Opposition expressed lock
ब्लाक अंतर्गत चकेरी उपरवार ग्राम में विकास कार्यों की जांच कर वापस लौटते समय एडीओ पंचायत रामउदय यादव एवं पंचायत सचिव राजीव गुप्त पर हुए हमले की घटना को लेकर कर्मचारियों में रोष थम नहीं रहा है।
विज्ञापन


घटना के विरोध में ब्लाक मुख्यालय में तालाबंद कर शुक्रवार को दूसरे दिन भी ग्राम विकास अधिकारी संघ, सफाई कर्मचारी संघ, ग्राम प्रधान संघ आदि संगठनों ने धरना-प्रदर्शन कर हमलावरों को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन


कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक हमलावरों को गिरफ्तार नहीं किया जाता है वह चुप नहीं बैठेंगे। इस मौके पर राजेश यादव, शोभनाथ यादव, जयप्रकाश यादव, विनोद चौधरी, रामनगीना यादव, रोशन, संजय दुबे, पंकज, नवीन, मुकेश, सुरेश सिंह, विनोद मौर्य, दिनेश सिंह, शांति, रविशंकर कुशवाहा, अनिल, जयप्रकाश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कासिमाबाद संवाददाता के अनुसार स्थानीय विकास खंड पर कर्मचारियों ने एडीएओ पंचायत पर करंडा क्षेत्र में हुए हमले के विरोध में दोषी लोगों की गिरफ्तारी को लेकर धरना दिया।



इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि इस तरह की घटना की जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है। अगर दोषी लोगों को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो कर्मचारी आंदोलन तेज करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर एडीओ पंचायत रमाशंकर तिवारी, अजीत गुप्त, गोपाल मिश्र, धनंजय, चंद्रिका, मंगल सिंह कुशवाहा, अनिल वर्मा, सुजीत प्रसाद सिंह, विरेंद्रप्रताप, रामू प्रसाद, अनिल आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed